कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर कुंदन सिंह के नेतृत्व में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को थाना तुर्कपट्टी पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर ग्राम मशानधूस धनौजी के पास से अभियुक्त रामअशीष पुत्र रामपरीक्षा सिंह निवासी कुरमौटा के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया।
विदित हो कि जिलाधिकारी कुशीनगर द्वारा अभियुक्त के विरुध्द गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के अन्तर्गत जिला बदर की कार्यवाही की गयी थी तथा अभियुक्त द्वारा आदेश का उल्घंघन करके कुशीनगर में रह रहा था, बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-128/22 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।गिरफ्तार करने वाली में टीम प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश पाठक,व0उ0नि0 गिरधारी यादव,उ0नि0 श्रवण कुमार यादव,उ0नि0 आकाश गिरि, उ0नि0प्र0 श्री राम कुमार आत्रेय, हे0का0 अरविन्द राय,का0 विनोद यादव, का0 संजय कुमार यादव, का0 सुधीर कुमार, म0का0 शालू सिंह, म0का0 रूही राय शामिल रहे.
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…