कसया/कुशीनगर।(न्यूज अड्डा) कुशीनगर जनपद के पुराने जनवादी व मुसहर समाज के चिंतक विभूति चौहान केसपहाँ रोड स्थित आवास पर भारतीय खेत मजदूर यूनियन का जिला सम्मेलन संपन्न हुआ। जिसमें पवन कुमार जिलाध्यक्ष जवाहर शर्मा जिला महामंत्री बनाए गए।
सम्मेलन का शुभारंभ यूनियन के झंडारोहण से शुरू हुआ तथा पर्यवेक्षक राज्य समिति सदस्य सतीश कुमार रहे। इस दौरान 15 सदस्य जिला कमेटी का गठन किया गया। जिसमें जिला अध्यक्ष व महामंत्री के अलावे जिला मंत्री रामपाल सिंह चुने गए। सम्मेलन में जिला मंत्री द्वारा रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से तीन कृषि बिलों के विरोध को समर्थन दिया गया। सम्मेलन में तय हुआ कि सरकार के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ अक्टूबर 2021 के अंत में कसया क्षेत्र अंतर्गत एक विशाल जनसभा मजदूर पंचायत के नाम से किया जाएगा। जिसके अंतर्गत मनरेगा मजदूरी, 15 सौ रुपए प्रतिमाह पेंशन, भूमिहीनों को आवास, आवासीय पट्टा, श्रमिक रजिस्ट्रेशन तथा उससे मिलने वाला लाभ, मुसहर जाति को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग आदि शामिल होगा।अपने संबोधन में अध्यक्षता करते हुए बयोवृद्ध जनवादी नेता विभूति चौहान ने चर्चा में भाग लेते हुए खेतिहर मजदूरों की समस्याओं को साझा किया और कहा कि शासन व प्रशासन को इन गरीब मजदूरों को चल रही योजनाओं का लाभ दिलाने की नीति में पारदर्शिता बरतनी होगी। नहीं तो इनके कल्याण की योजनाएं भ्र्ष्टाचार की भेंट चढ़ चुकी हैं। संचालन मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जिलामंत्री अयोध्या लाल श्रीवास्तव ने किया।
कुशीनगर। जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान की शर्मनाक और मानवता को…
कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…
कुशीनगर । जनपद में आगामी होली, रमजान माह एवं ईद-उल-फित्र को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण…
कुशीनगर। जनपद के थाना जटहां बाजार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम हिरनहीं बिन टोली में सात…