News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर जिला संकट स्थिति समूह की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गयी आयोजित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 17, 2022  |  5:27 PM

722 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर जिला संकट स्थिति समूह की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में की गयी आयोजित

कुशीनगर। सहायक निदेशक कारखाना गोरखपुर एसके सिंह ने बताया कि दिनांक 16 नवंबर 2022 को अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा की अध्यक्षता में जिला संकट स्थिति समूह की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार कुशीनगर में आयोजित की गई।

आपके लिए और..- गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

बैठक दौरान अपर जिलाधिकारी द्वारा भविष्य में संभावित औद्योगिक आपदा दुर्घटना को जिला प्रशासन के सहयोग से प्रभावी ढंग से रोकने हेतु दिशा निर्देश दिए गए।इस क्रम में जनपद कुशीनगर में स्थापित खतरनाक व अति खतरनाक प्रकृति के कारखानों में उपयोग में लिए जा रहे सुरक्षा मानकों व उनकी दुर्घटना के सापेक्ष क्या-क्या तैयारी कारखाने द्वारा की जाती है इस पर चर्चा की गई। सहायक निदेशक कारखाना एस के सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि कारखानों की संख्या में आए दिन बढ़ोतरी हो रही है जिससे रिस्क फैक्टर भी बढ़ता जा रहा है। इसके सापेक्ष किसी भी औद्योगिक आपदा हेतु तैयारी जरूरी है उन्होंने बताया कि जनपद में मेडिकल कॉलेज निर्माणाधीन है अतः कारखानों की संख्या के दृष्टिगत एक बर्न वार्ड का प्रस्ताव संबंधित विभाग को भेज दिया जाए, जिससे भविष्य में कोई औद्योगिक आपदा आने पर तत्परता से निपटने में सक्षम हुआ जा सके।

बैठक में अपर जिलाधिकारी महोदय द्वारा सहमति प्रदान करते हुए पत्र के माध्यम से एक बर्न वार्ड खोलने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि द्वारा अवगत कराया गया कि चीनी मिल के लिए उपयोग में लाए जा रहे हैं ट्रॉला से आए दिन दुर्घटना घटित होती है। इस संबंध में अपर जिलाधिकारी द्वारा एआरटीओ व कारखाना अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि भविष्य में गन्ने की ढुलाई की जाए तब अंडर लोडिंग व ट्रॉली पर लाइट लगाकर ही किया जाए। ढुलाई में लगे ठेकेदारों से शपथ पत्र लिया जाए।इस अवसर पर उप जिलाधिकारी कप्तानगंज रत्निका श्रीवास्तव, सीओ सदर कुंदन सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, प्रदूषण विभाग के प्रतिनिधि, सुरक्षा अधिकारी रघुनाथ सिंह, मानवेंद्र अनिल सिंह, शैलेंद्र विश्वकर्मा, जितेंद्र कुमार शर्मा आदि सम्मिलित हुए।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…

नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking