कुशीनगर। जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने की । उक्त बैठक में स्वास्थ्य संबंधी विभिन्न मुद्दों की प्रगति पर समीक्षा की गई। जिलाधिकारी महोदय ने अति कुपोषित गरीब परिवार के बच्चों के संदर्भ में स्वास्थ्य सुविधाओं को उनके घर पर ही उपलब्धता को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस संदर्भ में स्वास्थ्य सेवाओं संबंधित मुद्दों पर जिन विकास खंडो का प्रदर्शन खराब था वहां के संबंधित एम0 ओ0 आई0 सी0 को प्रदर्शन में सुधार हेतु जिलाधिकारी महोदय द्वारा फटकार लगाई गई। उक्त बैठक में मातृ स्वास्थ्य, बाल स्वास्थ्य, ए0 एन0 सी सर्विसेज, वी0 एच0 एन0 डी0, डायग्नोस्टिक सर्विस की उपलब्धता, चाइल्ड इम्यूनाइजेशन, कंप्रिहेंसिव प्राइमरी हेल्थ केयर एप्लीकेशन, स्वस्थ्य संबंधित डाटा का समय से फीड किया जाना, एस0एन0सी0यू0, नवजात शिशु केयर केंद्र, टीकाकरण इन सब मुद्दों पर समीक्षा हुई।
जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित एमओआईसी को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी स्वास्थ्य उपकेंद्र को फंक्शनल किया जाए, बेड ऑक्यूपेंसी को बढ़ाया जाए, आशा/ संगिनी और एएनएम के साथ नियमित तौर पर मीटिंग आयोजित की जाए, जहां प्रशिक्षण की जरूरत हो वहां उन्हें नियमित तौर पर प्रशिक्षित भी करवाया जाए, सभी स्वास्थ्य उप केंद्रों का कायाकल्प किया जाए, स्वास्थ्य सेवाओं के लाभार्थियों को नियमित तौर पर भुगतान किया जाए। मातृ मृत्यु दर को कम किया जाए तथा स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित डांटा का समय से फीडिंग करवाया जाए। इस संदर्भ में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एस0 के0 वर्मा, डी0 डी0 ओ0 आर0 एस 0गौतम, परियोजना निदेशक राजनाथ भगत तथा सभी संबंधित विकासखंड के एम0 ओ0 आई0सी0, जिला सूचना अधिकारी कृष्ण कुमार तथा संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…