News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार हेतु जिला जज ने ई -रिक्शा रैली को हरी झंडी दिखा किया रवाना

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 12, 2022  |  5:40 PM

603 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार हेतु जिला जज ने ई -रिक्शा रैली को हरी झंडी दिखा किया रवाना

कुशीनगर। जिला जज व विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर अशोक कुमार सिंह व अमन कुमार श्रीवास्तव सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर द्वारा दिनांक 14.05.2022 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के व्यापक प्रचार हेतु हरी झंडी दिखाकर ई-रिक्शा रैली निकाला गया। यह रैली दीवानी न्यायालय कुशीनगर स्थान पडरौना से प्रारंभ कर तहसील पडरौना, सुभाष चौक पडरौना, बावली चौक, तिलक चौक से होते हुए वापस रविन्द्र नगर से होते हुए जानकी नगर तक एवम जानकी नगर से वापस रविन्द्र नगर दीवानी न्यायालय में समाप्त हुआ। इस रैली में दीवानी न्यायालय में कार्यरत पैरा लीगल वालेंटियर द्वारा लोक अदालत का पंपलेट वितरित कर लोगो को राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी दी गई।

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

इस रैली के संबोधन में जिला जज अशोक कुमार सिंह द्वारा वादकारियो व अधिवक्ताओं से अनुरोध किया गया की इस राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा वादों का निस्तारण करावें। इस लोक अदालत में बैंक वसूली, किरायेदारी, मोबाइल फोन व केबल नेटवर्क संबंधी प्रकरण, आयकर, बैंक व अन्य वित्तीय संस्थाओं से संबंधित प्रकरण, दीवानी वाद, पारिवारिक वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकार वाद, उत्तराधिकार वाद, चेक बाउंस के मामले, जनोपयोगी सेवाओं तथा वाणिज्य कर से संबंधित प्रकरण, राजस्व/चकबंदी/श्रम वाद, चलानी वाद, शमनीय प्रकृति के क्रिमिनल वाद का निस्तारण किया जाएगा

उक्त रैली में वी के जायसवाल नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत व अन्य न्यायिक अधिकारीगण, राजकुमार वर्मा लिपिक, विजय मिश्रा, राजन मिश्रा, पी एल वी संजय शाही, जयप्रकाश, सफीना खातून, ऐनुल्लाह, इकबाल, बसंत लाल यादव, अनिल चौहान, सुषमा शर्मा, देवेंद्र, मुस्तफा, मिकाइल आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking