News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जिला न्यायाधीश ने किया प्रतिभागियों को सम्मानित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 10, 2023  |  7:55 PM

65 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिला न्यायाधीश ने किया प्रतिभागियों को सम्मानित

कुशीनगर । अपर जिला जज / सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रवि कांत यादव ने बताया कि स्वच्छता जागरूकता अभियान 2 अक्टूबर 2023 से 8 अक्टूबर 2023 के अंर्तगत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर का तत्वावधान में जनपद के बेसिक व माध्यमिक स्तर के विद्यालयों में बच्चों के मध्य निबंध लेखन व चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जनपद में चित्रकला व निबंध लेखन में प्रथम तीन शीर्ष स्थान प्राप्त बच्चों को आज अशोक कुमार सिंह जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष महोदय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर द्वारा बच्चों को ट्रॉफी देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया एवं बच्चों को आगे भविष्य में तरक्की करते रहें ऐसा आशीर्वाद एवं उज्जवल भविष्य की कामना किया गया।

आपके लिए और..- 🚛 कसया में ट्रांसपोर्टरों की महा बैठक, हर मंडी के...

माध्यमिक स्तर पर चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राज चौहान जनता उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हाटा, द्वितीय स्थान कुमारी तरन्नुम जहां कृषक इंटर कॉलेज मलुडीह, तृतीय स्थान कुमारी रितु शर्मा कृषक इंटर कॉलेज मल्लूडीह, निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमारी अर्चना वर्मा सर्वोदय एच0जी0 इंटर कॉलेज पोखारभिंडा, द्वितीय स्थान कुमारी मधु यादव सर्वोदय एच0जी0 इंटर कॉलेज पोखारभिंडा, तृतीय स्थान कुमारी शिखा विश्वकर्मा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुबेरस्थान एवं बेसिक स्तर पर चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कुमारी ज्योति संविलियन विद्यालय भटवालिया भटवालिया द्वितीय स्थान तमन्ना खातून संविलियन विद्यालय मंगलपुर तृतीय स्थान रागिनी रावत कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय विकासखंड कप्तानगंज, निबंध लेखन प्रतियोगिता में रिया संविलियन विद्यालय मंगलपुर द्वितीय स्थान नीलम संविलियन विद्यालय भटवालिया तृतीय स्थान शीतल प्रजापति कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय विकासखंड कप्तानगंज रहे। इस अवसर पर अपर जिला जज रिजवान अहमद, सुनील कुमार यादव, रविकांत यादव अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर जिला विद्यालय निरीक्षक रविन्द्र सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 रामजियावन बच्चे उनके अभिभावक स्कूल प्रबंधक व उनके अध्यापकगण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण राजकुमार वर्मा, प्रदीप कुमार झा, अमरनाथ यादव, मारकंडेय यादव रविंदर आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फाजिलनगर के ईओ अमित सिंह को मिला मथौली का अतिरिक्त प्रभार
फाजिलनगर के ईओ अमित सिंह को मिला मथौली का अतिरिक्त प्रभार

मथौली बाजार कुशीनगर, शासन द्वारा प्रशासनिक फेरबदल के तहत फाजिलनगर के ईओ अमित सिंह…

राष्ट्रीय पर्व और सावन माह को लेकर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने की पैदल गश्त
राष्ट्रीय पर्व और सावन माह को लेकर क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में पुलिस ने की पैदल गश्त

हाटा कुशीनगर ,राष्ट्रीय पर्व और सावन माह को दृष्टिगत रखते हुए नगर में सुरक्षा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking