News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिला स्तरीय केंद्रीय पीस कमेटी की बैठक संपन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 1, 2022  |  7:54 PM

404 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिला स्तरीय केंद्रीय पीस कमेटी की बैठक संपन्न

कुशीनगर। आगामी मोहर्रम, रक्षाबंधन त्यौहार के दृष्टिगत कानून एवं सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने हेतु जिला स्तरीय केंद्रीय पीस कमेटी की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उक्त बैठक में उपस्थित पीस कमेटी के मेंबर व विभिन्न समुदायों से आए व्यक्तियों द्वारा उनकी समस्याएं जानी गई व उन समस्याओं के तत्काल समाधान हेतु उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। इस क्रम में विद्युत विभाग, से संबंधित समस्याएं, जर्जर सड़क की समस्याएं, बरसात में जल जमाव की समस्याएं, कानून व्यवस्था से संबंधित समस्याएं आदि प्रमुख थी।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

शांति एवं सौहार्द बनाए रखने हेतु उपस्थित पीस कमेटी के सदस्यों द्वारा आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी महोदय ने आगामी त्यौहार को सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाए जाने हेतु आने वाली कठिनाइयों को सभी विभागों के अधिकारियों द्वारा दूर किए जाने हेतु निर्देशित किया। इस संदर्भ में बरसात में सड़कों पर जलजमाव की समस्या हेतु उन्होंने अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया तथा बरसात के मौसम में सड़क पर निकाले जाने वाले ताजिए के संदर्भ में गड्ढा युक्त सड़कों को भरने हेतु लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया ।आगामी त्योहारों के दृष्टिगत विद्युत कटौती की समस्या को दूर किए जाने हेतु उन्होंने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देशित किया। इस अवसर पर उपस्थित अपर पुलिस अधीक्षक रितेश कुमार सिंह द्वारा कानून व्यवस्था संबंधी किसी भी प्रकार की व्यवधान से निपटने हेतु उपस्थित क्षेत्राधिकारियों तथा थाना प्रभारियों को निर्देशित किया ।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी तमकुही राज व्यास नारायण, उप जिलाधिकारी कप्तानगंज रत्निका श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी कसया गोपाल शर्मा, क्षेत्राधिकारी सदर कुंदन सिंह, क्षेत्राधिकारी खड्डा संदीप कुमार वर्मा, क्षेत्राधिकारी हाटा पीयूष कांत, व सभी संबंधित अधिकारीगण व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking