कुशीनगर। मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय किसान दिवस का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया।
इस अवसर पर पिछली कार्यवृति के संदर्भ में चर्चा करते हुए किसानों की समस्याएं सुनी गई। किसानों के द्वारा उठाई गयी मुख्य समस्याओं में किसान सम्मान निधि का पैसा समय से नहीं मिल पाना, पीएम किसान पोर्टल पर गलत डाटा, खेत मे विद्युत तार लटके होने की शिकायत, यूरिया के सापेक्ष नैनो यूरिया दिए जाने का प्रकरण, माइनर में पानी नहीं, रोटावेटर की सब्सिडी आदि समस्याएं शामिल थी।समस्याओं के संदर्भ में मुख्य विकास अधिकारी द्वारा त्वरित निस्तारण किए जाने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया।पीएम किसान सम्मान निधि के संदर्भ में उपनिदेशक कृषि ने बताया कि सभी पात्र कृषक अपना ई केवाईसी करवा लें तथा बैंक खाते की आधार सीडिंग आवश्यक रूप से करें। उन्होंने बताया कि जिन किसानों का भूलेख अंकण अभी तक नहीं हुआ है वे अपना भूलेख अंकन करवा लें, विधुत संबंधी समस्याओं के संदर्भ में अधिशासी अभियंता विद्युत को मुख्य विकास अधिकारी ने निर्देशित किया। यूरिया के साथ नैनो यूरिया दिए जाने के प्रकरण में ए आर कोऑपरेटिव शिवजी यादव को संबंधित समस्या के निस्तारण हेतु निर्देशित किया गया।
इस अवसर पर उप निदेशक कृषि आशीष कुमार, जिला कृषि अधिकारी बी आर मौर्य, प्रभागीय वनाधिकारी अनिल श्रीवास्तव व सभी संबंधित विभागों के अधिकारीगण तथा प्रगतिशील कृषक व किसान मौजूद रहे।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…