News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपदस्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समीक्षा बैठक सम्पन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 17, 2022  |  8:13 PM

516 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपदस्तरीय अंतर्विभागीय समन्वय समीक्षा बैठक सम्पन्न

कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपदस्तरीय अधिकारियों के साथ अंतर्विभागीय समन्वय समीक्षा बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में पंचायत भवन, सामुदायिक शौचालय, जल जीवन मिशन हेतु भू उपलब्धता, पी एम किसान सम्मान निधि, नए आंगनवाड़ी भवनों की स्थिति, ई के वाय सी पर समीक्षा की गई।जिलाधिकारी ने अपूर्ण पंचायत भवनों के पूर्ण होने की अवधि, सामुदायिक शौचालय के निर्माण के संबंध में पिछले सप्ताह की प्रगति , अनिर्मित सामुदायिक शौचालय के पूर्ण होने की अवधि, पंचायत भवनों के निर्माण की प्रगति, जीर्ण पंचायत भवन के मरम्मत का कार्य संबंधी रिपोर्ट लिया।

आपके लिए और..- गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

इस संदर्भ में मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि अपने क्षेत्र में सामुदायिक शौचालयों का निरीक्षण कर निर्धारित प्रारूप पर आंकड़े फीड करके दें।जिलाधिकारी ने मॉडल गांव हेतु कुछ गाँवो को चिन्हित करने का निर्देश दिया। पंचायत भवनों से जाति/आय प्रमाण पत्र बनाये जाने की सुविधा प्रदान करने हेतु पंचायत भवनों को कॉमन सर्विस सेंटर के रूप में कार्य करने हेतु तैयार किये जाने का भी निर्देश दिया।आंगनबाड़ी केंद्रों के संबंध में अनारम्भ निर्माण कार्यो के संदर्भ में जिला कार्यक्रम अधिकारी से रिपोर्ट ली गई। इस संदर्भ में साप्ताहिक प्रगति शून्य रहने पर खंड विकास अधिकारी दुदही का एक सप्ताह का वेतन काटने का निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को डी एम ने दिया।

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के संदर्भ में लंबित मामले की रिपोर्ट परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी से लिया गया पिछले सप्ताह के सापेक्ष प्रगति जाना गया। इस हफ्ते 05 आवास पूर्ण कराए जाने की रिपोर्ट दी गयी। जिलाधिकारी ने लम्बित निर्माण कार्यो की साप्ताहिक लक्ष्य निर्धारित कर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक को संबंधित खंड विकास अधिकारियों से आवास निर्माण की साप्ताहिक रिपोर्ट लिए जाने का निर्देश दिया।खंड विकास अधिकारियों को आवास निर्माण की माइक्रो मोनिटरिंग किये जाने हेतु डी एम ने निर्देशित किया। जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्लांट हेतु भू उपलब्धता, निर्माण कार्यों की रिपोर्ट ली गयी।डीसी मनरेगा राकेश कुमार से स्कूल के कायाकल्प के अंतर्गत स्कूल के बाउंड्री वॉल कहां कहां आरंभ है कहां कहाँ पूर्ण हो गए हैं इस के संदर्भ में जानकारी ली गई और सभी अनारम्भ व लम्बित निर्माण कार्यो को शीघ्रता से करवाये जाने हेतु निर्देशित किया।

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी से स्वास्थ्य उपकेंद्र, ए एन एम केंद्र हेतु भूमि उपलब्धता के बारे में पूछा तथा उक्त केंद्र हेतु लम्बित सभी मामलों का यथाशीघ्र निस्तारण हेतु निर्देशित किया।वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन में लंबित मामलों के संदर्भ में त्वरित निस्तारण किए जाने हेतु डी एम द्वारा निर्देशित किया गया।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, समस्त उपजिलाधिकारीगण, समस्त खंड विकास अधिकारी तथा सभी जनपद स्तरीय अधिकारी गण मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…

नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking