News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: खाद्यान्न सिंगल स्टेज, डोर स्टेप व डिलीवरी व्यवस्था हेतु जिला स्तरीय बैठक हुई संपन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 6, 2023  |  6:25 PM

307 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: खाद्यान्न सिंगल स्टेज, डोर स्टेप व डिलीवरी व्यवस्था हेतु जिला स्तरीय बैठक हुई संपन्न WhatsApp
Responsive image
  • घटतौली की शिकायत पर होगी कड़ी कार्यवाही-डीएम

कुशीनगर। सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था के सफल क्रियान्वयन हेतु जिला स्तरीय गठित समिति की बैठक जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई।बैठक में जिलाधिकारी द्वारा तौल की प्रक्रिया, खाद्यान्न के प्रेषण में उत्पन्न समस्या,कोटा निरस्तीकरण व बहाली तथा परिवहन व्यवस्था की जानकारी ली गई।बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी द्वारा बताया गया कि उचित दर दुकानों पर खाद्यान्न का प्रेषण जनपद के अर्जुनहा गोदाम से सिंगल स्टेज डोर स्टेप डिलीवरी व्यवस्था के माध्यम से किया जा रहा है एवं सिंगल स्टेज परिवहन व्यवस्था के क्रियान्वयन में आ रही समस्याओं का त्वरित निराकरण कराया जाता है। बैठक में की गयी पृच्छा के क्रम में जिला खाद्य विपणन अधिकारी द्वारा बताया गया कि सभी परिवहन ठेकेदार वाहनों में इलेक्ट्रॉनिक कांटा रखते हैं, जिससे तौल कर खाद्यान्न विक्रेताओं को दिया जाता है। उन्होंने बैठक में उपस्थिति समस्त पूर्ति निरीक्षकों एवं क्षेत्रीय खाद्य अधिकारियों को निर्देशित किया कि पारदर्शी तरीके से सार्वजनिक वितरण प्रणाली व्यवस्था के अन्तर्गत आवश्यक वस्तुओं का वितरण सुनिश्चित कराया जाय।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

उन्होंने बताया कि किसी विक्रेता की दुकान तभी निलम्बित की जाय जब उसकी दुकान निरस्त होने योग्य हो। दुकान निलंबित होने के पश्चात बहाल होने संबंधी रिपोर्ट किसी भी अधिकारी / कर्मचारी के स्तर से नहीं आनी चाहिए। अन्यथा वह स्वयं मेरे समक्ष उपस्थित होकर स्थिति स्पष्ट करनी होगी। दुकान निरस्त होने की स्थिति में संबंधित सत्यापनकर्ता अधिकारी के विरूद्ध भी कार्यवाही कराया जाना सुनिश्चित किया जाय एवं जनपद में घटतौली की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी इसलिए सभी पूर्ति निरीक्षक शिकायत मिलने पर संज्ञान लेकर कार्यवाही करें।क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी तमकुहीराज द्वारा बताया गया कि रिक्त ग्राम सभाओं में क्रियाशील समूह के नाम से नई उचित दर दुकानों का प्रस्ताव डी०सी०, एन०आर०एल०एम० कुशीनगर को संबंधित खण्ड विकास अधिकारी द्वारा जिलाधिकारी महोदय के अनुमोदन हेतु प्रेषित किया है, किन्तु काफी समय व्यतीत हो जाने के पश्चात प्रस्ताव अभी भी प्राप्त नहीं हुआ है।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा डी०सी० एन०आर०एल०एम० को निर्देशित किया गया कि उचित दर दुकानों के चयन से संबंधित लम्बित पत्रावलियों का तत्काल निस्तारण किया जाय।बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी, जिला खाद्य विपणन अधिकारी, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी / डिस्पैच प्रभारी, परिवहन ठेकेदार, कोटेदार संघ के अध्यक्ष, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी एवं पूर्ति निरीक्षक उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking