News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जिला स्तरीय विज्ञान एवं तकनीकी आधारित नव प्रयोग प्रदर्शनी का आयोजन स्काईलार्क होटल में हुआ संपन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 29, 2022  |  4:32 PM

544 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिला स्तरीय विज्ञान एवं तकनीकी आधारित नव प्रयोग प्रदर्शनी का आयोजन स्काईलार्क होटल में हुआ संपन्न

कुशीनगर । विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग भारत सरकार और जनार्दन प्रसाद मेमोरियल बहुद्देशीय सामाजिक सेवा संस्थान, उत्तर प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में विज्ञान एवं तकनीकी आधारित नवप्रवर्तन प्रदर्शनी का आयोजन स्थानीय होटल सभागार में किया गया। इस प्रदर्शनी में जनपद कुशीनगर के विभिन्न क्षेत्रों के चौदह इंटरमीडिएट कॉलेज नवल एकेडमी, पूर्वांचल इंटरमीडिएट कॉलेज, रघुनाथ त्रिपाठी हायर सेकेण्डरी स्कूल, हनुमान विद्यालय, मैना देवी, बाबूराम इंटर कॉलेज, डीपी राय पब्लिक, नेशनल इंटर मीडिएट कॉलेज एवं समाज कल्याण इंटर कॉलेज आदि के पांच पांच टीम कुल सत्तर टीमों के 350 बच्चों ने प्रतिभाग किया।

आपके लिए और..- बालू के रेट पर बवाल: पटहेरवा पुलिस का शिकंजा, बाल...

प्रदर्शनी में बच्चे लोकल और क्षेत्रिय, खेती किसानी, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, स्वच्छ पीने की पानी, उद्यमिता विकास, कौशल विकास और आजीविका से संबंधित स्थानीय समस्याओं के समाधान के लिए अपने एडिया को इनोवेशन कर विभिन्न प्रकार से इंप्लीमेंटेशन हेतु यंत्रों का निर्माण कर प्रदर्शनी में प्रस्तुत किए। ज्यूरी मेम्बर्स ने सत्तर टीमों में से टॉप तीन टीमों का चयन आइडिया क्रिएशन, मॉडल प्रिपरेशन, प्रेजेंटेशन और वर्क विधि तथा लाभार्थी संख्या के आधार पर किया गया। जनपद के टॉप तीन टीमों में प्रथम पुरस्कार नवल एकेडमी कसया नील गाय से फसल की सुरक्षा यंत्र, द्वितीय पुरस्कार किसान इंटरमीडिएट कॉलेज स्मार्ट डस्टबीन तथा तृतीय पुरस्कार रघुनाथ त्रिपाठी हायर सेकेण्डरी स्कूल कुबेरस्थान लिक्विड फर्टिलाइजर के लिए हुआ चयन। रामवृक्ष गिरि ने समस्त बच्चों को शुभकामनाएं दिए वहीं हसन रजा ने कहा कि कंपीटीशन जीवन का आधार है। इसमें कुछ पास होते हैं कुछ फेल होते हैं। शिवम तिवारी ने चयनित टीमों के प्रोजेक्ट को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी में चयनित होने पर धन्यवाद दिए। अभिषेक सिंह राठौर ने कहा कि बच्चों ने बहुत ही सुंदर और स्मार्ट प्रयास किया है।

इस अवसर पर तुहिन श्रीवास्तव, हसन रजा, रामवृक्ष गिरि, अखिलेश कुमार गौतम, शिवम तिवारी, अजय शर्मा, राहुल, देवेश सिंह, यशवंत सिंह, विवेक राय, पन्नेलाल यादव, हर्ष मिश्, दुर्गा दयाल तिवारी, सत्यम खरवार, रविशंकर त्रिपाठी, ओमप्रकाश पांडेय, जन्नतुन नेशा, चंदन कुमार यादव, राजेश यादव, अभिषेक सिंह राठौर आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…

नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking