News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जिलाधिकारी और सीडीओ ने निर्माण कार्यों का किया निरिक्षण

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Oct 9, 2023  |  6:15 PM

160 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिलाधिकारी और सीडीओ ने निर्माण कार्यों का किया निरिक्षण WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी द्वारा विश्व बैंक सहायतित उत्तर प्रदेश प्रो-पूअर पर्यटन विकास परियोजना तथा विपश्यना उपवन का उच्चीकरण एवं सौंदर्यीकरण, फूड प्लाजा एवं फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य की प्रगति तथा बौद्ध स्थल रामभार स्तूप परिसर में ध्वनि एवं प्रकाश शो के कार्य की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने विपश्यना उपवन के अंतर्गत बने पाथवे, मेडिटेशन सेंटर , बन रहे फाउंटेन , तालाब का निरीक्षण करते हुए मेडिटेशन सेंटर के इर्द-गिर्द चाइनीज घास या उच्च गुणवत्ता वाली घास लगाने तथा संपूर्ण विपशयना उपवन का वहनीय, धारणीय एवं चिरकालिक विकास करने हेतु ए0 ई0 तथा संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया, ताकि यह उपवन पर्यटन के दृष्टिकोण से आकर्षण का केंद्र बना रहे।यहां ज्यादा से ज्यादा पर्यटक घूमने एवं मेडिटेशन करने आ सके।निरीक्षण दौरान जिलाधिकारी ने तालाब में स्थित पानी के साफ सफाई की व्यवस्था की जानकारी लेते हुए उसे तत्काल साफ करने हेतु निर्देशित किया तथा पर्यटकों के बैठने के लिए बेंच तथा उपवन का साहित्यिक विवरण लिखवाने हेतु, उपवन के अंतर्गत समस्त पेड़ो का विवरण लिखने हेतु, मेडिटेशन सेंटर को चारों तरफ से कवर करने, शौचालय की व्यवस्था, पीने के पानी की व्यवस्था ठीक करने, बाहर गेट पर गौतम बुद्ध की मूर्ति स्थापित करने हेतु निर्देशित किया। उपवन का मेंटेनेंस उचित तरीके से करने हेतु उप जिलाधिकारी को भी निर्देशित किया। बुद्धा पार्क स्थित रामाभार स्तूप के आसपास हिरण्यावती नदी की चल रही साफ सफाई कार्यों की प्रगति ली एवं कार्यरत सफाई कर्मी की उपस्थिति ,साइन बोर्ड पर सूचनाओं को लिखवाने, किनारों पर स्लोप या ढाल बनाने और उसपर घास , पुष्प, तथा छोटे बुश की प्रजाति लगाने, आगे के परिसर में ह्यूम पाइप लगाने एवं पूरे पार्क को ग्रीनरी एरिया के रूप में विकसित करने हेतु चेयरमैन तथा ईओ कसया , पर्यटन सूचना अधिकारी व संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया। उन्होंने रामाभार स्तूप परिसर में ध्वनि एवम प्रकाश शो के विकास कार्यों में उत्पन्न भूमि की समस्या के निस्तारण हेतु उपजिलाधिकारी एवं साफ सफाई हेतु ईओ कसया को निर्देशित किया।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, उपजिलाधिकारी कसया योगेश्वर सिंह, नायब तहसीलदार कसया , पर्यटन सूचना अधिकारी प्राण रंजन, ईओ कसया, चेयरमैन कसया प्रतिनिधि राकेश जायसवाल,कार्यदायी संस्थान के ए ई, राजस्व निरिक्षक बृजेश मणि त्रिपाठी तथा अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी, एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking