News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जिलाधिकारी और एसपी ने समाधान दिवस पर सुनी फरियादियों की फरियाद

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 23, 2022  |  7:51 PM

582 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिलाधिकारी और एसपी ने समाधान दिवस पर सुनी फरियादियों की फरियाद

कुशीनगर। थाना समाधान दिवस के अवसर पर आज जटहा बाजार थाना में जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम तथा पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने फरियादियों की फरियाद सुनी। थाना समाधान दिवस के अवसर पर फरियादियों द्वारा लाई गयी समस्याओं में मुख्यतः भू विवाद, पट्टा संबंधी मामले, भूमि बंटवारा, सड़क अतिक्रमण के मामले, मारपीट इत्यादि मामले प्रमुखता से थे।

आज की हॉट खबर- देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत...

इस अवसर पर जटहा बाजार थाने में प्राप्त कुल आवेदन की संख्या 12 थी, जिसमें राजस्व से 10 तथा पुलिस विभाग के 02 मामले थे। मौके पर 02 मामलों का निस्तारण कर दिया गया। जिसमें पुलिस विभाग से संबंधित 01 मामला तथा राजस्व से संबंधित 01 मामले थे। अवशेष मामले 10 रहे। जिलाधिकारी ने उपस्थित लेखपालों को संवेदनशील और सही निर्णय देने को निर्देशित किया। उन्होंने राजस्व विभाग और लेखपाल को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग समस्याओं का स्पष्ट व पारदर्शी तरीके से समाधान कीजिए । समस्याओं के बारे में लेखपालों को स्पष्ट जानकारी होना और मौकों पर लेखपालों को आवश्यक रूप से जा कर समस्या के सही कारणों से अवगत होना चाहिए।

इस क्रम में डीएम द्वारा फरियादियों की समस्याओं के संदर्भ में संबंधित अनुपस्थित लेखपालों से दुरभाषिक वार्ता कर भी चीजें स्पष्ट की गई । इस अवसर पर जिलाधिकारी ने ग्राम कंठी छपरा के लेखपाल रविंद्र श्रीवास्तव को 15 दिनों से एक आवेदन पर कोई कार्यवाही नहीं करने के कारण तथा मौके पर जाकर निरीक्षण नहीं करने के कारण उनके खिलाफ आरोप पत्र जारी करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जटहा बाजार थाना के इंस्पेक्टर, संबंधित लेखपाल व थाना कर्मचारियों की उपस्थिति रही।

संबंधित खबरें
“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”
“दरोगा की दबंगई कैमरे में कैद, पीड़ित को दी गालियां—वीडियो वायरल”

कुशीनगर। जनपद में पुलिस अधीक्षक की सख्ती के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी अपनी कार्यशैली से…

देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार
देह व्यापार का भंडाफोड़: मकान पर छापा, 3 महिलाएं समेत 5 गिरफ्तार

कुशीनगर। क्षेत्राधिकारी कसया के नेतृत्व में कसया पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ…

5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
5 करोड़ की हेरोइन के साथ दो अंतरप्रांतीय तस्कर गिरफ्तार, कुशीनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

कुशीनगर। जनपद में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking