News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: गन्ना क्रय केंद्र का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Dec 28, 2023  |  7:02 PM

167 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: गन्ना क्रय केंद्र का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण WhatsApp
Responsive image
  • केंद्र प्रभारी (तौल लिपिक)को जिलाधिकारी ने किया निलंबित
  • जिलाधिकारी के निर्देश पर गन्ना क्रय केंद्रों का किया गया गहन निरीक्षण

कुशीनगर। घटतौली की मिलती शिकायतों के दृष्टिगत जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा आज कठकुइयां गन्ना क्रय केंद्र सेमरा हरदोपुर गन्ना क्रय केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कठकुइयां गन्ना क्रय केंद्र पर केंद्र प्रभारी अनुपस्थित मिले वहां उपस्थित कृषकों से केंद्र प्रभारियों (तौल लिपिक)की उपस्थिति के बारे में तथा अन्य सुविधाओं के बारे में संवाद कर जानकारी ली, जिस पर किसानों द्वारा बताया गया कि उनकी ट्रालियां विगत एक सप्ताह से खड़ी है। केंद्र प्रभारी एक या दो घंटे के लिए केवल आते हैं फिर चले जाते हैं जिस पर प्रथम दृष्ट्या कार्यों में बरती गई लापरवाही और अनुपस्थिति के कारण जिलाधिकारी ने निलंबित करने के निर्देश दिए। उपजिलाधिकारी पडरौना द्वारा उपस्थिति किसानों का बयान भी लिया गया। सेमरा हरदोपुर गन्ना क्रय केंद्र (न्यू शुगर मिल्स ढाढा बुजुर्ग हाटा के अंतर्गत )के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने उपस्थित गन्ने से लदी ट्राली का वजन की जांच बाट एवं मशीन दोनो से कर पुष्टि की। मात्र 5 क्विंटल ही बाट रखे रहने व क्रय केंद्रों पर मानक के अनुरूप कुल 10 क्विंटल (1 टन) बाट न रखे रहने के कारण केंद्र प्रभारी को नोटिस दिए जाने हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में तौल लिपिक के उपर बाट माप निरीक्षक के द्वारा चालान भी काटा गया। तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित किसानों से अन्य सुविधाओं और शिकायतों के बारे में जानकारी लेते हुए गन्ना क्रय केंद्रों सभी सुविधाए उपलब्ध कराने, मानक के अनुरूप बाट रखने से संबंधित उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

आपके लिए और..- मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने...

जिलाधिकारी के निर्देश के क्रम में गन्ना क्रय केंद्रों की गहन जांच कराई गई। निर्देश के क्रम में उपजिलाधिकारी पडरौना द्वारा गन्ना क्रय केंद्र लक्ष्मीपुर का निरीक्षण किया गया। उप जिलाधिकारी कसया द्वारा गन्ना क्रय केंद्रों डूमरी ,सिरसिया खोइना पिपरा झाम , मधवापुर निरीक्षण किया गया । निरीक्षण में दौरान डिस्प्ले तौल मशीनों पर गन्ना किसानों के गन्ने से लदी ट्रालियों का वजन कराया गया तथा लोड हटाकर भी केवल ट्राली का वजन करा कर जांच किया गया , बाट माप तौल कर वजन की पुष्टि भी की गई तथा किसनों से वार्ता कर अन्य शिकतायओं की भी जानकारी ली गई। निरीक्षण के क्रम में उपजिलाधिकारी को कोई अनियमितता नही पाई गई। इसी क्रम में उप जिलाधिकारी खड्डा के द्वारा गन्ना क्रय केंद्र मदनपुर प्रथम, जंगल हरिहरपुर, तहसीलदार खड्डा के द्वारा गन्ना क्रय केंद्र हरिहरपुर का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking