News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar DM News/कुशीनगर: जिलाधिकारी ने किया जिला अस्पताल व एल 2 अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 22, 2022  |  2:51 PM

805 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar DM News/कुशीनगर: जिलाधिकारी ने किया जिला अस्पताल व एल 2 अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण

कुशीनगर । जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा आज जिला अस्पताल व एल 2 अस्पताल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने डेंगू वार्ड, एक्स रे कक्ष, डॉक्टर्स कक्ष, पोषण पुनर्वास केंद्र, डायलिसिस सेंटर, सीटी स्कैन केंद्र व विभिन्न वार्डो का निरीक्षण किया। इस क्रम में जिलाधिकारी ने मरीजों से बातचीत की उनसे संबंधित रजिस्टर को चेक किया, डॉक्टर्स की उपस्थिति जानी। डेंगू वार्ड में जिलाधिकारी ने मरीजों के प्लेटलेट्स, फीवर की जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि टेस्टिंग समय से हो। एक्स-रे कक्ष में डिजिटल एक्स रे के बारे में पूछताछ की। प्रतिदिन कितने एक्स-रे हो जाते हैं के बारे में जाना। डॉक्टर्स कक्ष में जिलाधिकारी ने डॉक्टर की उपस्थिति को देखा, साफ सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। इस क्रम में नेत्र डॉक्टर, फिजीशियन, अस्थि रोग विशेषज्ञ, मानसिक रोग, संचारी रोग विशेषज्ञ आदि के कक्ष में गए व उनके रजिस्टर को चेक किया। पोषण पुनर्वास केंद्र में जिलाधिकारी ने बच्चों की संख्या जानी, बच्चों का वजन रजिस्टर देखा, व भर्ती बच्चों की संख्या, खेलने के लिए खिलौने, भर्ती तिथि के सापेक्ष अद्यतन स्थिति आदि के बारे में पूछताछ की।

डायलिसिस केंद्र के निरीक्षण दौरान जिलाधिकारी ने भर्ती मरीजों के बारे में पूछताछ की।जिलाधिकारी ने अस्पताल में विभिन्न वार्ड में बेड की संख्या, दवाओं की उपलब्धता, मरीजों की देखभाल, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई आदि का निरीक्षण किया । जिलाधिकारी ने मरीज के परिजनों हेतु पास की व्यवस्था करने को कहा जिससे अस्पताल में अनावश्यक भीड़ ना लगे। चिकित्सकीय मशीनों का ज्यादा से ज्यादा उपयोग हेतु निर्देशित किया जिससे प्रतीक्षारत मरीजों की संख्या में कमी आए ।

इस क्रम में जिलाधिकारी महोदय द्वारा एल 2 अस्पताल का भी निरीक्षण किया गया। अस्पताल के निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी महोदय महिला वार्ड, प्रसूति वार्ड, प्रयोगशाला कक्ष, पी एन सी, ए एन सी वार्ड, बच्चों के टीकाकरण कक्ष आदि का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने प्रयोगशाला कक्ष में हेल्थ एटीएम का भी निरीक्षण किया वहां अपना स्वास्थ्य परीक्षण भी किया।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक एस0 के0 वर्मा आदि उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking