News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जिलाधिकारी ने पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए मोबाईल वेटनरी वैन को हरी झंडी दे किया रवाना

Farendra Pandey

Reported By:

Sep 20, 2022  |  4:00 PM

532 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिलाधिकारी ने पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए मोबाईल वेटनरी वैन को हरी झंडी दे किया रवाना WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी विकास साठे द्वारा लम्पी स्किन रोग से बचाव हेतु मोबाईल वेटनरी वैन को हरी झंडी दे रवाना किया गया। पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि जनपद हेतु 02 मोबाइल वेटरनरी यूनिट वैन अभी उपलब्ध है।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

इस मोबाइल वैन में पशुओं के माइनर ऑपरेशन का सारा सामान,सर्जिकल उपकरण, वैक्सीनेशन, ट्रीटमेंट, कृत्रिम गर्भाधान आदि की व्यवस्था मौजूद है। वैन में एक डॉक्टर, एक पैरा वेटनरी स्टाफ साथ में चलेंगे। उन्होंने और जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में लंपी स्किन रोग के रोकथाम हेतु गॉट पॉक्स वैक्सीन के माध्यम से सीमावर्ती क्षेत्रों में पशुओं का ट्रीटमेंट किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आगे 1962 टोल फ्री नंबर के माध्यम से 10 किलोमीटर के रेडियस में जहां पशु चिकित्सालय या पशुओं की चिकित्सा संबंधित कोई सुविधा मौजूद ना हो एक कॉल पर इस वैन को बुलाया जा सकेगा। उन्होंने यह भी बताया कि लगभग 01 लाख पशुओं की आबादी पर एक मोबाइल वैन की सुविधा प्रदान की गई है।

पशु चिकिसाधिकारी ने बताया कि लम्पी स्किन रोग से बचाव हेतु टीकाकरण हेतु 4000 डोज का लक्ष्य प्रतिदिन का निर्धारित किया गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking