News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर जिलाधिकारी ने किया अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों से औपचारिक मुलाकात

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 15, 2022  |  3:33 PM

534 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर जिलाधिकारी ने किया अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों से औपचारिक मुलाकात

कुशीनगर।जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के सदस्यों से औपचारिक मुलाकात जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में की गई।विदित हो कि जनपद कुशीनगर में पूर्व सैनिकों की संख्या लगभग 10000 है । पूर्व सैनिकों की तरफ से अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष रिटायर्ड कर्नल एस0 पी0 सिंह व सदस्यों ने डीएम से औपचारिक मुलाकात की।

आपके लिए और..- गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

पूर्व सैनिकों द्वारा नवागत जिलाधिकारी का स्वागत करते हुए बताया गया कि जनपद में पूर्व जिलधिकारियों द्वारा पूर्व सैनिकों की समस्याओं के समाधान हेतु बहुमूल्य योगदान दिया गया तथा शासन को पूर्व सैनिकों की जब भी आवश्यकता होती है तो वे कार्य करने हेतु हमेशा तत्पर होते हैं।इस क्रम में उनके द्वारा बताया गया कि कोरोना काल मे पूर्व सैनिकों द्वारा मास्क व जन जागरूकता फैलाने का भी कार्य किया गया था। उन्होंने कहा कि जनपद कुशीनगर में पूर्व सैनिक आवश्यकता पड़ने पर अपने योगदान हेतु हमेशा तत्पर हैं।जिलाधिकारी द्वारा पूर्व सैनिकों को उनकी समस्याओं के समाधान हेतु आश्वस्त किया गया व जरूरत पड़ने पर उनके योगदान हेतु उन्हें सेवा का मौका दिए जाने को आश्वस्त किया। इससे पहले पूर्व सैनिकों ने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) देवीदयाल वर्मा से भी उनके कार्यालय कक्ष में जाकर मुलाकात किया।

इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जनपद कुशीनगर के अध्यक्ष पूर्व लेफ्टिनेंट कर्नल एस पी सिंह, जिला सैनिक कल्याण व पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर आलोक सक्सेना, कैप्टन एल बी त्रिपाठी, समसुद्दीन, जे पी यादव, अनिल सिंह, जगन्नाथ, अनिरुद्ध पांडे, दिनेश दुबे, राजेश राव, ओमप्रकाश कुशवाहा, चंद्रिका प्रसाद आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…

नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking