News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जनपद की सड़कें लक्षित समय तक हो गड्ढा मुक्त- जिलाधिकारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 19, 2022  |  7:35 PM

651 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जनपद की सड़कें लक्षित समय तक हो गड्ढा मुक्त- जिलाधिकारी
  • अधिशासी अभियंता लोक निर्माण मृत्युंजय कुमार द्वारा जिलाधिकारी क़ो लक्षित समय पर गड्ढा मुक्त सड़के होने का दिया गया आश्वासन
  • जनपद में गड्ढा मुक्त सड़क संबंधित समीक्षा बैठक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सम्पन्न

कुशीनगर। जनपद में गड्ढा मुक्त सड़क संबंधित समीक्षा बैठक जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई। विदित हो कि जिलाधिकारी द्वारा जनपद की विभिन्न सड़कों के गड्ढामुक्ति के निरीक्षण हेतु विभिन्न अधिकारीगणों की ड्यूटी लगाई गई थी।

बैठक में जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों की सड़कों की अद्यतन स्थिति की रिपोर्ट ली। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण मृत्युंजय कुमार को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद की सड़कें लक्षित समय तक गड्ढा मुक्त हों। जहां जहां कार्य अपूर्ण हों उसे तय समय मे पूरा करें। इस संदर्भ में अधिशासी अभियंता द्वारा लक्षित समय तक सड़कों के गड्ढा मुक्त होने का आश्वासन जिलाधिकारी को दिया गया। विदित हो कि संबंधित सड़कों के गड्ढा मुक्ति हेतु 30 नवंबर तक का लक्ष्य निर्धारित है। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, समस्त उपजिलाधिकारीयों व जनपदस्तरीय अधिकारीगणों की उपस्थिति रही।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking