कुशीनगर । जनपद में किए जा रहे उच्च मूल्य वाली औद्यानिक फसलों के प्रचार प्रसार तथा उनका वृहद स्तर पर क्षेत्रफल एवं उत्पादन की वृद्धि हेतु बैठक जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। बैठक दौरान उद्यान विभाग के विशेषज्ञ द्वारा उच्च मूल्य की लागत वाली फसलों के बारे में जानकारी दी गई। इस क्रम में स्टीविया की खेती, स्ट्रौबरी और ड्रैगन फ्रूट की कृषि के बारे में बताया गया। इन उच्च मूल्य के लागत वाले पौधे के संदर्भ में कृषकों को सभी प्रकार की जानकारी प्रदान की गई, यथा- मिट्टी, उर्वरक, लागत, मुनाफा, पैदावार, जलवायु आदि ।
इस क्रम में जिलाधिकारी ने प्रगतिशील कृषकों को सहफसली कृषि हेतु प्रोत्साहित किया तथा जनपद के कृषकों से अपील की कि वे ज्यादा से ज्यादा मात्रा में कृषक उत्पादक संगठनों का निर्माण कर सरकार द्वारा विभिन्न कृषि यंत्रों तथा अन्य सब्सिडी का लाभ उठाएं तथा अपनी आयवृद्धि करें।
इस क्रम में जिलाधिकारी ने एफ़पीओ की ट्रेनिंग के लिए उपनिदेशक कृषि को निर्देश दिया कि कृषकों में उच्च मूल्य वाली फसलों की खेती को प्रोत्साहित करने हेतु खेतों पर प्रशिक्षण शिविर आयोजित करके प्रशिक्षित किया जाए। इस क्रम में उपनिदेशक कृषि द्वारा उपस्थित कृषकों को कृषक उत्पादक संगठन के निर्माण की प्रक्रिया, सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी व अन्य लाभ के बारे में बताया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा, अपर जिलाधिकारी न्यायिक उपमा पांडेय, परियोजना निदेशक जगदीश त्रिपाठी, उपनिदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी बी आर मौर्य व अन्य सभी संबंधित अधिकारीगण तथा प्रगतिशील कृषक आदि मौजूद रहे।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…