News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जिलाधिकारी ने एयरपोर्ट अथार्टी के साथ की बैठक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 22, 2022  |  5:31 PM

644 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिलाधिकारी ने एयरपोर्ट अथार्टी के साथ की बैठक
  • बैठक में उपस्थित स्पाइसजेट के प्रतिनिधि कपिल खरे को कोलकाता व मुंबई के लिए फ्लाइट शुरू करने तथा दिल्ली के लिए फ्लाइट की फ्रीक्वेंसी को बढ़ाने के दिए निर्देश

कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा एयरपोर्ट अथॉरिटी के साथ जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में एक बैठक आहूत की गई।बैठक में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर में एयरक्राफ्ट की संख्या बढ़ाने, उड़ान के समय, उड़ानों की नियमितता तथा कुशीनगर से अन्य एयरक्राफ्ट कंपनी की उड़ानों को शुरू करने संबंधी वार्ता की गई।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

जिलाधिकारी द्वारा एयरपोर्ट अथॉरिटी के निदेशक नरेंद्र रे से वार्ता के क्रम में कुशीनगर से अन्य एयरक्राफ्ट कंपनी की संख्या को बढ़ाने हेतु कहा गया जिससे कि कुशीनगर व पड़ोसी राज्य के यात्री भी इसका लाभ उठा सके जिससे कुशीनगर एयरपोर्ट की पहचान बढ़ेगी।जिलाधिकारी द्वारा फ्लाइट के उड़ान के समय का निर्धारण भी इस प्रकार से करने को कहा गया ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसका फायदा उठा सकें।इस क्रम में एयरपोर्ट पर इंस्ट्रुमेंटल लैंडिंग सिस्टम लगाए जाने की भी बात हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सिस्टम को लगाए जाने में जो बाधाएं आ रही है उसे दूर किया जाए। भूमि संबंधी सभी बाधाओं को दूर करने की भी चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित स्पाइसजेट के प्रतिनिधि कपिल खरे को कोलकाता व मुंबई के लिए फ्लाइट शुरू करने तथा दिल्ली के लिए फ्लाइट की फ्रीक्वेंसी को बढ़ाने के निर्देश दिए गए। खराब मौसम में उड़ान भरने हेतु आधुनिक उपकरण लगाए जाने हेतु भी जिलाधिकारी ने निर्देश दिया। जिलाधिकारी द्वारा एयरपोर्ट पर अग्निशमन हेतु आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराने के संबंध में कार्यवाही करने का भी आश्वासन दिया गया। जिलाधिकारी ने अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर से स्पाइसजेट के साथ-साथ अन्य एयरक्राफ्ट कंपनी के भी उड़ान शुरू हो इस हेतुक निदेशक एयरपोर्ट को अपने उच्चाधिकारियों से वार्ता करने हेतु निर्देशित किया गया तथा इस संदर्भ में आगे भी बैठक आयोजित किए जाने हेतु कहा गया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, एयरपोर्ट अथॉरिटी के सिक्योरिटी ऑफिसर राजीव श्रीवास्तव, वंदना साहू आदि मौजूद थे।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking