कुशीनगर। मुख्यमंत्री द्वारा कल आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग समीक्षा बैठक में दिए निर्देशों के अनुपालन के क्रम में जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम द्वारा समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ प्रमुख मुद्दों पर समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित की गई। समीक्षा बैठक में पीएम स्वनिधि योजना की द्वितीय किश्त के संदर्भ में अग्रणी बैंक प्रबंधक आर एस त्यागी को निर्देशित किया गया कि लाभार्थियों की द्वितीय किश्त का भुगतान जल्द से जल्द किया जाए। उन्हें जगह-जगह पर लोन मेला आयोजित किए जाने हेतु भी निर्देशित किया गया।
अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग आर के गुप्ता को जनपद में खराब ट्रांसफार्मर को बदले जाने हेतु, जर्जर तार व पोल की समस्या का समाधान किए जाने हेतु तथा निर्धारित समय के अंदर ट्रांसफार्मर लगाए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
उपस्थित अधिशासी अधिकारियों को शहरी क्षेत्र के विद्यालयों का कायाकल्प योजना के अंतर्गत मरम्मत हेतु निर्देश दिया गया।
बैठक में जिलाधिकारी महोदय ने बरसात के मौसम में जगह-जगह जलभराव की समस्या को लेकर गंभीर दिखे। उन्होंने कहा बरसात में सड़कों पर जलभराव की समस्या को लेकर माननीय मुख्यमंत्री जी भी काफी गंभीर हैं। डी एम ने इस समस्या के समाधान हेतु अधिशासी अधिकारी व जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित किया।
डीसी मनरेगा राकेश कुमार से जनपद में मिनी स्टेडियम की प्रगति जानी गई तथा जनपद में कुछ जगहों से मनरेगा भुगतान को लेकर आ रही शिकायतों की तरफ ध्यान आकृष्ट किया गया।
परियोजना निदेशक राजनाथ भगत को जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि लाभार्थियों को आवंटित आवास को कॉलोनी की तरह विकसित करें।
जिलाधिकारी ने जनपद में अवस्थित गौशालाओं का नियमित निरीक्षण किए जाने के भी निर्देश दिए । जिला अस्पताल में स्टाफ की कमी को दूर किए जाने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया को दिया गया।बरसात के समय में ए इ एस/ जे ई के प्रकोप से निपटने हेतु उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारी, सीडीपीओ, एम ओ आई सी को संबंधित क्षेत्रों में नियमित मॉनिटरिंग हेतु निर्देशित किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि उक्त बीमारी के प्रकोप से प्रभावित गांव में जल निकासी की स्थिति, घास कटाई की स्थिति, घर में शौचालय की स्थिति के बारे में जानने को कहा जिससे बीमारी के कारणों का पता चल सके व उसका त्वरित निदान किया जा सके। उन्होंने कुछ नहरों में पानी नहीं आने की शिकायत पर अधिशासी अभियंता सिंचाई को ध्यान देने को कहा । सभी उप जिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी,अधिशासी अधिकारी को उन्होंने आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर ब्लॉक स्तर तथा जनपद स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु निर्देशित किया। अधिशासी अधिकारियों को तिरंगा लाइट लगाए जाने हेतु निर्देशित किया।
सभी कार्यों को ससमय पूर्ण किए जाने हेतु जिलाधिकारी ने सभी उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया। कन्या सुमंगला की ब्लॉक लेवल पर पेंडेंसी को क्लियर करने हेतु उन्होंने खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी उपमा पांडेय, समस्त उपजिलाधिकारी गण,समस्त अधिशासी अधिकारी व जनपद स्तरीय अधिकारीगण मौजूद रहे ।
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…