News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जिलाधिकारी ने किया सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया मेगा क्रेडिट कैम्प का उद्घटान

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 26, 2022  |  8:27 PM

406 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिलाधिकारी ने किया सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया मेगा क्रेडिट कैम्प का उद्घटान WhatsApp

कुशीनगर।आर से टी भवन सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया रविन्द्र नगर धूस में मेगा क्रेडिट कैम्प का उद्घटान जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम द्वारा किया गया। कैम्प में उपस्थित शाखा प्रबंधको व ग्राहकों को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि समय से लोन की अदायगी से अन्य पात्र लोगों को भी लोन हेतु संभावनाएं बनती हैं। जब बैंक नहीं था तब लोग स्व अनुशासन के जरिये ऋण की अदायगी समय से करते थे ।

आपके लिए और..- कुशीनगर पुलिस की तीसरी आंख बना ड्रोन, अब आसमान से...

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में असीमित संभावनाएं हैं। जनपद कुशीनगर कृषि आधारित है यहां एक जनपद एक उत्पाद के रूप में केला मुख्य है। उन्होंने कहा कि प्रोसेसिंग के जरिए इसमें वैल्यू एडिशन कर सकते हैं तथा घरेलू मार्केट व निर्यात में भी इसकी संभावनाओं को बढ़ाया जा सकता है। जिलाधिकारी ने कहा कि खेती तभी लाभकारी होगी जब हम साथ-साथ वैल्यू एडिशन भी बढ़ावे। इस क्रम में उन्होंने एफपीओ की भी चर्चा की उन्होंने कहा कि एफपीओ के जरिए सामूहिक रूप से खेती से लाभ होता है। इससे अच्छा बाजार, उत्पादों का अच्छा मूल्य मिलता है तथा क्रेडिट मिलने में भी आसानी होती है। डीएम ने इस क्रम में क्रेडिट टू डिपॉजिट रेशियो को भी बढ़ाए जाने की बात की। इस अवसर पर जनरल मैनेजर राजेश वर्मा ने क्रेडिट आउटरीच प्रोग्राम के बारे में बताते हुए कहा कि आजादी के 100 वर्ष पूरा होने तक सशक्त भारत व आत्मनिर्भर भारत बनाने हेतु यह प्रोग्राम एक पहल है, तथा अगस्त का महीना सेंट क्रांति के महीने का अभियान है।

इस क्रम में उन्होंने कहा कि लोन के माध्यम से ग्राहकों को स्वाबलंबी आत्मनिर्भर बनने में मदद मिलती है तथा वे रोजगार सृजक बनते हैं। उन्होंने मुद्रा लोन की चर्चा करते हुए कहा कि जिस उद्देश्य के लिए लोन लिया जा रहा है उसे उसी कार्य में लगाया जाए और लोन की भरपाई यदि 05 साल में करनी तो 03 साल में करने का प्रयास किया जाए। उन्होंने सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को 111 वर्ष पुरानी संस्था बताते हुए कहा आज यह साढ़े 05 लाख करोड़ का बिजनेस कर रही है।

इस अवसर पर प्रादेशिक प्रबंधक सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एल0 डी0 झा ने बताया कि वर्तमान में लोन वितरण हेतु 56 करोड़ 60 लाख तक का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है, तथा 31 अगस्त तक 87 करोड़ तक के लक्ष्य को पूरा कर लिया जाएगा । उन्होंने सभी शाखा प्रबंधकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि लक्ष्य की प्राप्ति समय से करें तथा जिले के क्रेडिट डिपॉजिट अनुपात को बढ़ाएं। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा कुछ लाभार्थियों को चेक भी प्रदान किया गया तथा कुछ लाभार्थियों को लोन के आधार पर ली गई गाड़ी की चाबी भी प्रदान की गई।इस अवसर पर अग्रणी बैंक प्रबंधक आर एस त्यागी, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के मैनेजर राजनाथ यादव व अन्य उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित कुशीनगर न केवल…

Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर
Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): ग्रामीण विकास योजनाओं (जैसे आवास, शौचालय, मनरेगा, पेंशन) या जमीन…

Gorakhpur & Kushinagar Roadways Bus Time Table 2026: गोरखपुर व कुशीनगर (पडरौना) से लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली व प्रयागराज जाने वाली UPSRTC बसों की पूरी समय-सारणी
Gorakhpur & Kushinagar Roadways Bus Time Table 2026: गोरखपुर व कुशीनगर (पडरौना) से लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली व प्रयागराज जाने वाली UPSRTC बसों की पूरी समय-सारणी

कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): पूर्वांचल के यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking