News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर जिलाधिकारी ने किया बुद्धा घाट व पाथवे का निरीक्षण

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Dec 8, 2023  |  8:52 PM

44 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर जिलाधिकारी ने किया बुद्धा घाट व पाथवे का निरीक्षण
  • घाट एवं पाथवे के सौंदर्यीकरण के लिए डीएम ने दिए निर्देश

कुशीनगर । शुक्रवार को कुशीनगर स्थित बुद्धा घाट (रामाभार स्तूप के निकट) हिरण्यवती नदी घाटों पर बने पाथवे का निरीक्षण जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन द्वारा किया गया।

आपके लिए और..- राष्ट्र रक्षा और नशामुक्ति के संकल्प के साथ हाटा में...

जिलाधिकारी ने नगर पालिका परिषद कुशीनगर के ईओ से बुद्धा घाट व नदी के निकट कराए गए विकास परक निर्माण कार्यों एवं आसपास की साफ सफाई की जानकारी ली। जिलाधिकारी द्वारा स्वयं बुद्धा घाट हिरण्यवती नदी के घाटों पर बने पाथवे का निरीक्षण बुद्धा घाट से लेकर देवरिया रोड तक किया गया। जिलाधिकारी ने 2 सप्ताह के अंदर पाथवे के इर्द गिर्द फैली गन्दगी की उचित साफ सफाई कराने तथा हिरण्यवती नदी में उगे जलकुंभी व शैवालों को साफ सफाई कराते हुए सौदर्यीकरण कराने हेतु ईओ कुशीनगर, नगर पा0 प0 कुशीनगर अध्यक्ष को निर्देशित किया। उन्होंने नदी में नियमित रूप से साफ पानी बने रहने तथा साफ सफाई के प्लान पर विस्तृत चर्चा की तथा विशेषज्ञों के सलाह उपरांत विस्तृत कार्य योजना बनाकर समक्ष प्रस्तुत करने के भी निर्देश ईओ कुशीनगर को दिए ।

उन्होंने कहा की इसकी नियमित रूप से उचित साफ सफाई होनी चाहिए ताकि पर्यटन हेतु आए पर्यटकों और आस पास के निवासियों के लिए यह आकर्षण का केंद्र बन सकें। पर्यटन के क्षेत्र में यहां अपार संभावनाएं हैं जिसे हम सब को मिलकर विकसित करना है। आए हुए पर्यटकों के जानकारी के लिए हिरण्यवती नदी का इतिहास व उसकी महत्ता को बोर्ड पर लिखवाने तथा दोनों तरफ एप्रोच के ठीक कराने के भी निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा घाट के आसपास ग्रीन बेल्ट एरिया का विकास करने हेतु ईओ और उपजिलाधिकारी कसया को निर्देश दिया गया।

तीर्थराज नहर का भी डीएम ने किया निरीक्षण

इसी क्रम में पानी की कनेक्टिविटी को जोड़ने के परिदृश्य से कुशीनगर स्थित बाबा साहब आप्टे नगर, तीर्थराज नहर का भी निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने नहर का सर्वे कर संपूर्ण रिपोर्ट समक्ष प्रस्तुत करने हेतु उपजिलाधिकारी कसया को निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अंकिता जैन, उप जिलाधिकारी कसया योगेश्वर सिंह, नायब तहसीलदार कसया शैलेष सिंह , अधि0 अधि0 कुशीनगर, न0पा0प0 कुशीनगर अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, पर्यटन सूचना अधिकारी प्राण रंजन, संग्रहालय अध्यक्ष अमित द्विवेदी तथा सम्बन्धित अधिकारी गण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
राष्ट्र रक्षा और नशामुक्ति के संकल्प के साथ हाटा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा
राष्ट्र रक्षा और नशामुक्ति के संकल्प के साथ हाटा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा

हाटा, कुशीनगर। स्वतंत्रता दिवस से पहले रविवार को भगवती मानव कल्याण संगठन शाखा कुशीनगर…

मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव
मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गाव रामपुर पौटवा के धर्मपुर मझन नाले…

साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला
साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कस्बे में साइकिल गायब होने के मामले में CCTV फुटेज सामने…

झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा कुशीनगर, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking