News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर जिलाधिकारी ने धान क्रय केन्द्रो का किया निरिक्षण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 8, 2022  |  6:24 PM

441 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर जिलाधिकारी ने धान क्रय केन्द्रो का किया निरिक्षण

कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा आज जनपद के विभिन्न धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में उनके द्वारा सिसवा धोकरहा, कुड़वा दिलीप नगर तथा राजकीय धान केंद्र कसया का निरीक्षण किया गया।

सिसवा धोकरहा धान क्रय केंद्र के निरीक्षण दौरान जिलाधिकारी ने कृषको की पंजीकरण रजिस्टर को चेक किया, बोरियों की उपलब्धता जानी, तथा धान की किस्म, गुणवत्ता, नमी मापक यंत्र आदि का निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने पिछली बार कितने किसानों से धान क्रय किया गया था इसकी सूची उपलब्ध करने को निर्देशित किया। साधन सहकारी समिति के सचिव को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि धान क्रय के संबंध में कृषकों की बैठक की जाए तथा पारदर्शी पूर्ण तरीके से धान क्रय किया जाए। सचिव साधन सहकारी समिति को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि धान क्रय खरीद की प्रतिशतता में सुधार नहीं होगा तो कार्यवाही के लिए तैयार रहें।

धान क्रय केंद्र कुड़वा दिलीप नगर के निरीक्षण दौरान जिलाधिकारी ने कृषक रजिस्टर को चेक किया, बोरो की उपलब्धता जानी, प्रतिदिन उठान और ढुलाई के बारे में जाना। सचिव और किसानों की बैठक हेतु उपायुक्त सहकारिता को निर्देशित किया।

ततपश्चात जिलाधिकारी ने धान क्रय केंद्र कसया का निरीक्षण करते हुए वहां भी रजिस्टर को चेक किया तथा उपस्थित किसानों से बातचीत की। जिलाधिकारी ने प्रातः समय से धान क्रय को शुरू किये जाने तथा धान को चावल मिल तक नियमित तौर पर भेजने का निर्देश दिया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) देवीदयाल वर्मा, डिप्टी आरएमओ विनय प्रताप सिंह, उपायुक्त सहकारिता शिवजी यादव व अन्य सभी संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking