News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जिलाधिकारी ने कम्पोजिट विद्यालय का किया निरिक्षण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 11, 2022  |  2:57 PM

455 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिलाधिकारी ने कम्पोजिट विद्यालय का किया निरिक्षण

कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन द्वारा आज तहसील पडरौना अवस्थित कम्पोजिट विद्यालय सेमरा हरदो, परिसर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र तथा निर्माणाधीन पंचायत भवन का निरीक्षण किया गया।निरीक्षण दौरान जिलाधिकारी कक्षा 04, कक्षा 06 और कक्षा 08 गए। वहाँ उपस्थित विद्यार्थियों से हिंदी और अंग्रेजी की पुस्तकें पढ़वाई और गणित के समीकरण और सवाल भी हल करवाये। उपस्थित छात्र-छात्राओं से जिलाधिकारी ने पूछा कि विद्यालय नियमित आते हो कि नहीं, किस खेल में रुचि है, किताबों और ड्रेस की उपलब्धता के बारे में भी जाना।जिलाधिकारी ने स्मार्ट क्लास का भी निरीक्षण किया। कुछ बच्चों के ड्रेस में नहीं होने का कारण पूछा तथा उन्हें ड्रेस की उपलब्धता हेतु बेसिक शिक्षा अधिकारी कमलेन्द्र कुशवाहा को निर्देशित किया।कक्षा 04 के निरीक्षण दौरान फर्नीचर नहीं होने पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोहन प्रसाद खरवार को फर्नीचर हेतु निर्देशित किया।प्रधानाध्यापक निसार अहमद द्वारा विद्यालय के कुल छात्र/ छात्राओं की संख्या 484 बताई गई तथा कुल शिक्षकों की संख्या 08 बताई गई।

इस क्रम में जिलाधिकारी द्वारा विद्यालय परिसर स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का भी निरीक्षण किया गया वहां उपस्थित बच्चों से पढ़ाई के बारे में पूछा गया जिलाधिकारी ने मौजूद आंगनवाड़ी कार्यकत्री से बच्चों हेतु खिलौने के बारे में भी पूछा, वजन मशीन को भी देखा।विद्यालय के प्रधानाचार्य से जिलाधिकारी ने विद्यालय में बनने वाले खाना के बारे में भी जानकारी ली डी एम ने परिसर स्थित निर्माणाधीन पंचायत भवन का भी निरीक्षण किया।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking