News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों, योजनाओं व निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण 

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jun 23, 2023  |  2:54 PM

17 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों, योजनाओं व निर्माणाधीन कार्यों का किया निरीक्षण 

कसया/कुशीनगर। जिलाधिकारी कुशीनगर रमेश रंजन द्वारा विकास खण्ड कसया अंतर्गत विभिन्न विभागों, योजनाओं व कार्यों का आज शुक्रवार  को क्षेत्र में भ्रमण क़र निरिक्षण किया गया l निरिक्षण के दौरान जिलाधिकारी के साथ मुख्यविकास अधिकारी गूंजन द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, उपजिलाधिकारी कसया रत्निका श्रीवास्तव सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे l  निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने नगरपालिका परिषद कुशीनगर  के वार्ड नं0 17 के नाला निर्माण कार्यों का निरीक्षण  करते हुए  नाला निर्माण के शीघ्र पूर्ण कराने सहित गुणवत्ता पर ध्यान देने का निर्देश दिएl इस दौरान  न0पा0 अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल  सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे l

आज की हॉट खबर- पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क...

इसी क्रम में कुड़वा उर्फ दिलीपनगर (अलावल पट्टी) में मिनी स्टेडियम का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिया, साथ ही  कुड़वा उर्फ दिलीपनगर में अमृत सरोवर  का भी निरीक्षण क़र वहाँ वृक्षारोपण कराने सहित अधूरे कार्यों को पूर्ण किये जाने का निर्देश डीसी मनरेगा को दिए तथा कुड़वा दिलीप नगर के सिसई टोला में निर्मित  पुस्तकालय व  पंचायत भवन  का निरीक्षण करते हुए आवश्यक दिशा -निर्देश दिया l इसी क्रम में  इको टूरिज्म के दृष्टिगत पर्यटन स्थल कुलकुला स्थान,हिरण्यवती नदी का निरीक्षण  क़र डीसी मनरेगा व ग्राम प्रधान को  आवश्यक दिशा निर्देश दिए l जिलाधिकारी ने धुरिया भाठ के सोनरा पुल के पास हिरण्यवती नदी की  सफाई के दृष्टिगत मनरेगा अंतर्गत चयनित कार्य स्थल का निरीक्षण किया तथा  10 दिन के अंदर सफाई कार्य पूर्ण किये जाने का निर्देश दिया l निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने बटेसरा मोड़ स्थित प्रोसेसिंग प्लाट के  निर्माण कार्य एवं एमआरएफ  निर्माण कार्य का निरीक्षण किया तथा जरूरी दिशा निर्देश दिए l इसी क्रम में  बुद्धा घाट का  सुंदरी करण कार्य,विपश्यना उपवन के रेनोवेशन का निरीक्षण क़रते हुए विपश्यना उपवन के रेनोवेशन कार्य की जांच में कार्य की गुणवत्ता में कमी पाए जाने पर कमिटी बनाकर रिपोर्ट सौपे जाने के निर्देश दिया ।

इस दौरान पर्यटन अधिकारी, वन विभाग के अधिकारी, नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जायसवाल, राजस्व निरीक्षक बृजेश मणि,अरविन्द पति त्रिपाठी, निलेश रंजन राव, नगरपालिका कर्मी उग्रसेन, समरजीत, श्रवण तिवारी  सहित मौके पर सम्बंधित विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे l 

संबंधित खबरें
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking