News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जिलाधिकारी ने हल्दी कृषकों से वार्ता कर हल्दी उत्पादकों की समस्याओं को सुना

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 17, 2022  |  7:40 AM

448 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिलाधिकारी ने हल्दी कृषकों से वार्ता कर हल्दी उत्पादकों की समस्याओं को सुना

कुशीनगर।जनपद में हल्दी कृषि के क्षेत्र में संभावनाओं को विकसित करने हेतु विकास खण्ड दुदही सभागार में जिलाधिकारी रमेश रंजन ने हल्दी कृषकों से वार्ता की व हल्दी उत्पादकों की समस्याओं को सुना।इस क्रम में हल्दी कृषकों ने अपनी समस्याओं में कम पैदावार, बाजार नहीं मिलना, खराब किस्म के बीज, खरीददार नहीं मिलना, बाहर के सस्ते हल्दी की बाज़ार में उपलब्धता, छोटे काश्तकार, सब्सिडी नही मिलना,आदि समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया।

जिलाधिकारी ने हल्दी की खेती कर उसकी गुणवत्ता व पैदावार बढ़ाने की सलाह उपस्थित कृषकों को दी। जिलाधिकारी ने कृषकों को उपज बढ़ाने हेतु व बाजार हेतु छोटे छोटे ग्रुप व एफ पी ओ बनाने की सलाह दी। जिला उद्यान अधिकारी ने बांस गांव में बन रहे हल्दी प्रसंस्करण इकाई के बारे में बताया जिसकी क्षमता 01 घंटे में 250से 300 कि0ग्रा0 हल्दी के प्रसंस्करण की है।विदित हो कि जनपद कुशीनगर में दुदही, पडरौना,सेवरही व तमकुहीराज विकास खंड में हल्दी की प्रमुखता से खेती की जाती है।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, उपजिलाधिकारी तमकुहीराज व्यास नारायण, डी सी एन आर एल एम आर एस गौतम, उप कृषि निदेशक आशीष कुमार, जिला उद्यान अधिकारी कृष्ण कुमार, उपायुक्त मनरेगा राकेश कुमार, खण्ड विकास अधिकारी दुदही की उपस्थिति रही।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking