News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जिलाधिकारी ने की आईजीआरएस सन्दर्भो की समीक्षा

Farendra Pandey

Reported By:

Aug 17, 2021  |  9:24 PM

598 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिलाधिकारी ने की आईजीआरएस सन्दर्भो की समीक्षा WhatsApp
Responsive image
  • निस्तारण की कार्यवाही को समयबद्वता के साथ पूर्ण करने का दिया निर्देश
  • डिफाल्टर की श्रेणी में आने पर अधिकारियों के वेतन किये गए बाधित

कुशीनगर। मंगलवार को किसी भी दशा में डिफाल्टर की श्रेणी में सन्दर्भ न आये,इसको विशेष रुप से ध्यान देते हुए निस्तारण की कार्यवाही को समयबद्वता के साथ पूर्ण करनी होगी तथा उसकी आख्या भी पोर्टल पर अपलोड किया जाना आवश्यक होगा। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता बरतने पर संबंधित अधिकारी व कर्मचारी की जिम्मेदारी तय करते हुए उस पर कार्यवाही की जायेगी।जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने आईजीआरएस सन्दर्भो क समीक्षा की आकस्मिक बैठक के दौरान उक्त निर्देश दिए। उन्होने कहा कि आईजीआरएस, मुख्यमंत्री हेल्पलाईन,शासन एवं उच्चाधिकारियों सहित सभी शिकायती संन्दर्भो का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर सभी अधिकारी सुनिश्चित करेगें। निस्तारण वास्तविक व गुणवत्तापूर्ण होनी चाहिये। उन्होने अधिकारियों को सचेत करते हुए कडे निर्देश दिये कि निस्तारण की मात्र औपचारिकता नही पूर्ण होनी चाहिये, बल्कि सन्दर्भो का समाधान वास्तविक रुप से गुणवत्ता व समयबद्धता के साथ करनी होगी।
जिलाधकारी श्री लिंगम ने विभाग वार समीक्षा करते हुए ऑनलाइन सन्दर्भों में डिफाल्टर पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी, अधिशासी अभियंता ग्राम्य विकास अधिकरण, डी सी एन0आर0एल0एम, जिला पूर्ति अधिकारी, ई डिस्ट्रिक मैनेजर , बीडीओ तमकुहीराज, समेत अनुपस्थित अधिकारियों के वेतन रोकने का निर्देश दिए।
बैठक में उप जिलाधकारी पड़रौना कोमल यादव सहित अन्य सभी विभागो के अधिकारी, कर्मचारी, आदि उपस्थित रहे।da4

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...


ad3


जनपद न्ययालय मुख्यालय पड़रौना एंव बर्ह्म न्ययालय कसया में 19 अगस्त के जगह पर 20 अगस्त को रहेगा मुहर्रम का अवकाश

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking