News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जिलाधिकारी द्वारा जल जीवन मिशन के निर्माणाधीन कार्यो की भौतिक प्रगति की समीक्षा की गयी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 20, 2022  |  1:29 PM

371 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिलाधिकारी द्वारा जल जीवन मिशन के निर्माणाधीन कार्यो की भौतिक प्रगति की समीक्षा की गयी

कुशीनगर।जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में कल देर रात जल जीवन मिशन के निर्माणाधीन कार्यो की भौतिक प्रगति की समीक्षा की गई।बैठक में जल जीवन मिशन के अंतर्गत चयनित फर्म के कार्यो के प्रगति की भी समीक्षा हुई।

इस क्रम में जिलाधिकारी ने लक्ष्य के सापेक्ष कार्यो की प्रगति व कार्यरत मानव संसाधन की स्थिति जानी। जल जीवन मिशन के अंतर्गत चयनित फर्म एन सी सी के प्रतिनिधियों को जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि मानव संसाधन की संख्या बढ़ाए व कार्य में प्रगति लावे। उन्होंने कहा कि कार्य में सुधार नहीं लाये जाने पर जिम्मेदारी तय होगी। जल जीवन मिशन के अंतर्गत चयनित फर्म एनसीसी के प्रतिनिधियों को स्पष्ट शब्दों में जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि कार्य नहीं करने पर एफ आई आर दर्ज हो सकती है, पेनल्टी भी लगायी जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि रणनीति बनाएं , लेबर बढ़ाएं व कार्य में तीव्रता लाइए l

जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जल जीवन मिशन अनुराग गौतम व अन्य संबंधित अधिकारियों को सभी लम्बित परियोजना को शीघ्र पूर्ण किये जाने का निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, समस्त उपजिलाधिकारी गण, जल जीवन मिशन के कर्मचारी आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking