कुशीनगर।गांधी जयंती के अवसर पर आज जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम द्वारा कलेक्ट्रेट में राष्ट्र ध्वज फहराया गया और राष्ट्रगान का भी आयोजन किया गया। इसके साथ साथ विविध कार्यक्रमो में वृक्षारोपण, खादी प्रदर्शनी के अवलोकन व गांधी गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म दिवस के अवसर पर आज उनके प्रतिमाओं पर माल्यार्पण तथा पुष्प अर्पित किए गए । कलेक्ट्रेट में आयोजित विविध कार्यक्रमों में आज दोनों व्यक्तित्व याद किए गए। इस अवसर पर रेशम विभाग तथा खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में एक प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया जिस का अवलोकन अपर जिलाधिकारी महोदय देवी दयाल वर्मा के साथ-साथ अन्य अधिकारियों ने भी किया।इस अवसर पर जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में आयोजित गोष्टी पर सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने अपने विचार रखे।अपर जिलाधिकारी महोदय (वित्त व राजस्व) ने गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए गांधी जी के बारे में बताया कि महात्मा गांधी एक दर्शन हैं, यथार्थ हैं। उनके जीवन से हमें बहुत सारी चीजें सीखने को मिलती हैं। आज की पीढ़ी व आगे आने वाली पीढ़ी को महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए, सीख लेना चाहिए तभी उनकी जयंती मनाने का आयोजन सफल सिद्ध होगा । ए डी एम ने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी के व्यक्तित्व को प्रेरणास्रोत बताया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) उपमा पांडेय ने महात्मा गांधी को एक व्यक्ति नहीं एक सोच बताया। उन्होंने कहा उनकी सोच स्वच्छता, स्वाबलंबन, आत्मनिर्भरता आदि आज भी कई सारी सरकारी योजनाओं में प्रतिफलित होती है। महात्मा गांधी जी के जीवन व आदर्शों से हमें प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी पडरौना (न्यायिक) सी एल सोनकर ने महात्मा गांधी के राष्ट्रपिता बनने की कहानी बताई। उनके द्वारा भारतीय स्वाधीनता संग्राम में चलाए गए आंदोलनों के बारे में बताया। गांधी जी के व्यक्तित्व व शख्सियत, उनके सिद्धांत उनके आदर्शों की चर्चा करते हुए इससे सभी को सीख लेने की आवश्यकता उन्होनें बताई।
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के कर्मचारी गणों द्वारा भी अपने विचार व्यक्त किए गए तथा गांधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी को याद किया गया। उन्हें नमन करते हुए गांधीजी का प्रिय भजन रघुपति राघव का भी गान किया गया। उपस्थित अधिकारीगणों व कर्मचारियों द्वारा इस अवसर पर खाद्य पदार्थो के अपव्यय नहीं करने, स्वच्छता का संकल्प भी लिया गया।
इस अवसर पर कलेक्ट्रेट के सभी अधिकारीगण व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पेट्रोल पंप के समीप बालू के…
खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…
खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…
मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…