News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जिलाधिकारी ने कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण किया पेश; कार्यालय मेन गेट के पास ही सुनी विकलांग फरियादी की फरियाद

Farendra Pandey

Reported By:

Jul 14, 2022  |  7:35 PM

405 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिलाधिकारी ने कर्तव्यनिष्ठा का उदाहरण किया पेश; कार्यालय मेन गेट के पास ही सुनी विकलांग फरियादी की फरियाद
  • विकलांग फरियादी की फरियाद का त्वरित संज्ञान लेते हुए समस्याओं के निस्तारण हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।

कुशीनगर।जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने आज दरियादिली व कर्तव्यनिष्ठता का परिचय देते हुए विकलांग फरियादी की फरियाद कार्यालय प्रवेश द्वार के पास ही सुनी। हुआ यों कि आज जिलाधिकारी जैसे ही कार्यालय जाने हेतु मेन गेट की तरफ जाने लगे इस दौरान विकलांग फरियादी को गेट के पास बैठा देखकर खुद इनके पास चल कर आये और विकलांग फरियादी सफी कुन्निशा ग्राम बांसगांव, विकासखंड दुदही, तहसील तमकुहीराज तथा फरियादी नेबुलाल से उनकी समस्यायें सुनी। इन फरियादियों ने अपनी फरियाद में पट्टे की भूमि, आवास, ट्राईसाईकिल, राशन कार्ड और शौचालय की समस्या से जिलाधिकारी को अवगत कराया।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

जिलाधिकारी ने मामले का त्वरित संज्ञान लेते हुए संबंधित सभी अधिकारियों को अपने कार्यालय कक्ष में बुलाया और एक अधिकारी डीसी मनरेगा राकेश कुमार जो वहीं मौजूद थे को आवास हेतु, दिव्यांग जन अधिकारी अनुरिता को ट्राई साइकिल हेतु, राशन कार्ड हेतु जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देशित किया। इतना ही नहीं विकलांग फरियादियों हेतु कलेक्ट्रेट में एक व्हीलचेयर की व्यवस्था व रैंप की व्यवस्था किए जाने हेतु उप जिलाधिकारी कल्पना जायसवाल को निर्देशित किया।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking