News Addaa WhatsApp Group

Kushinagar/कुशीनगर: कम्प्यूटर ऑपरेटर को कार्यमुक्त न करने को लेकर जिलाधिकारी ने बीएसए से मांगा जवाब

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 17, 2021  |  7:36 PM

688 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar/कुशीनगर: कम्प्यूटर ऑपरेटर को कार्यमुक्त न करने को लेकर जिलाधिकारी ने बीएसए से मांगा जवाब

कसया/कुशीनगर। तहसील क्षेत्र कसया अंतर्गत मठिया माधोपुर निवासी आनन्द उपाध्याय ने जनता दर्शन में जिलाधिकारी को पत्र देकर वित्तीय अनियमितता में दोषी कम्प्यूटर ऑपरेटर को पाँच माह बाद भी कार्यमुक्त न करने को लेकर दोषी के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की मांग की है। जिस पर जिलाधिकारी कुशीनगर एस राजलिंगम ने बीएसए कुशीनगर विमलेश कुमार से कसया बीआरसी पर कार्यरत कम्प्यूटर ऑपरेटर के स्थानांतरण आदेश की अनुपालन न होने को लेकर जवाब मांगा है।

आज की हॉट खबर- प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी...

कुशीनगर जनपद के कसया विकासखण्ड में खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में सेवाप्रदाता संस्था द्वारा संविदा पर कम्प्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत राजन तिवारी को सहायक शिक्षा निदेशक गोरखपुर ने कार्यालय के पत्रांक: विविध/ 524/ 2020-21 दिनाँक: 10/06/2021 तथा मुख्य विकास अधिकारी कुशीनगर ने कार्यालय के पत्रांक: 27/ वै.सहा./ 2020- 21 दिनाँक: 19 अप्रैल 2021 के द्वारा वित्तीय अनियमितता की जाँच में दोषी पाते हुए कार्यवाही के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कुशीनगर को आदेशित किया था। इसके बाद बीएसए कुशीनगर ने अपने कार्यालय के पत्रांक: 5307-13/ 2021-22 दिनाँक: 14 जुलाई 2021 के द्वारा कम्प्यूटर ऑपरेटर का स्थानांतरण बीआरसी कसया से बीआरसी हाटा कर बीईओ कसया को तीन दिनों में कार्यमुक्त करने व स्थानांतरित बीआरसी हाटा पर कम्प्यूटर ऑपरेटर राजन तिवारी को कार्यभार ग्रहण के लिए निर्देशित किया गया था। इसके बावजूद लगभग 5 माह बीत जाने के बाद भी खण्ड शिक्षा अधिकारी कसया द्वारा उन्हें कार्यमुक्त नहीं किया गया था। इसको लेकर शिकायतकर्ता उपाध्याय ने जिलाधिकारी कुशीनगर को जनता दर्शन में पत्र देकर बीएसए कुशीनगर के आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने के लिए मांग किया गया। जिस पर जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बीएसए कुशीनगर से उनके आदेश का अनुपालन क्यों नहीं किया जा रहा है ? इसका जवाब मांगा है।

संबंधित खबरें
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां
प्रशिक्षण आयोजित कर अधिक उपज के लिए किसानों को दी गयी जानकारियां

रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…

स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा
स्थानीय खिलाड़ियों ने खेल मैदान की मांग को लेकर ईओ को ज्ञापन सौंपा

रामकोला, कुशीनगर । स्थानीय खिलाड़ियों ने मंगलवार को खेल मैदान और सामाग्री की मांग…

तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा
तमकुहीराज में विराट दंगल का महासंग्राम: विदेशी पहलवानों की चुनौती, देशी शूरवीरों का दबदबा

तमकुहीराज / कुशीनगर। शारीरिक शक्ति, अनुशासन और भारतीय संस्कृति की गौरवशाली विरासत के प्रतीक…

कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश
कुशीनगर : अपराध, जनसुनवाई व त्योहारों को लेकर एसपी की सख्त समीक्षा, करप्शन पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश

कुशीनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking