News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जिलाधिकारी ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जनपद के कई विकास खण्डो का दौरा किया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 10, 2022  |  6:32 PM

501 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिलाधिकारी ने मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जनपद के कई विकास खण्डो का दौरा किया

कसया/कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम के द्वारा जनपद कुशीनगर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आज कई विकास खंडों का दौरा किया गया। विकासखंड फाजिलनगर में आहूत आवश्यक बैठक में उन्होंने मतदाता जागरूकता के संदर्भ में बताया तथा उपस्थित लोगों से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा मतदाता मतदान केंद्रों एवं बूथों पर जाकर अपने मत का प्रयोग करें। इस अवसर पर जिला पंचायत राज अधिकारी अभय यादव एवं फाजिलनगर के खंड विकास अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी महोदय विकासखंड पडरौना, कसया, बिशनपुरा ब्लॉक में उपस्थित को संबोधित करते हुए उदित नारायण इंटर कॉलेज पडरौना में मतदाता जागरूकता अभियान में हिस्सा लिया। उक्त कार्यक्रम में उन्होंने सभी लोगों से मत की प्रतिशतता बढ़ाने की अपील करते हुए कहा कि पूर्व में विधानसभा चुनाव में मत की प्रतिशतता कम रही थी उसको बढ़ाए जाने की जरूरत है। इस क्रम में मतदाताओं में जागरूकता तथा उन्हें प्रोत्साहित किया जाए जिससे कि वे अधिक से अधिक मत का प्रयोग कर जनपद की मत प्रतिशतता या वोटिंग प्रतिशतता को बढ़ावे। इस क्रम में उन्होंने वृद्धजनों तथा दिव्यांग जनों के लिए भी मतदान केंद्रों या पोस्टल बैलट के माध्यम से मतदान हेतु सुविधा का भी उल्लेख किया।

आज की हॉट खबर- “एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई...

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, परियोजना निदेशक राजनाथ भगत, जिला विद्यालय निरीक्षक मनमोहन शर्मा, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विमलेश व डीसी मनरेगा तथा संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking