News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: आयुर्वेद दिवस पर आयुर्वेद पद्धति को बढ़ावा देने के लिये जनपद, मण्डल एवं राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का होगा आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 7, 2022  |  7:57 PM

680 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: आयुर्वेद दिवस पर आयुर्वेद पद्धति को बढ़ावा देने के लिये जनपद, मण्डल एवं राज्य स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का होगा आयोजन

कुशीनगर। क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉक्टर राम भरोस गुप्त ने बताया कि सप्तम आयुर्वेद दिवस 23 अक्टूबर 2022 के उपलक्ष में हर दिन हर घर आयुर्वेद कार्यक्रम के अंतर्गत आयुर्वेद पद्धति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयुर्वेदिक जीवन पद्धति से संबंधित विषयों पर जनपद स्तर, मंडल स्तर एवं राज्य स्तर पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस संदर्भ में जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि जनपद स्तर पर यह प्रतियोगिता 11 अक्टूबर 2022, मंडल स्तर पर 17 अक्टूबर 2022 और राज्य स्तर पर 21 अक्टूबर 2022 को आयोजित की जाएगी।

आपके लिए और..- बालू के रेट पर बवाल: पटहेरवा पुलिस का शिकंजा, बाल...

जनपद स्तर पर प्रातः11:00 से सायं 5:00 बजे तक हनुमान इंटर कॉलेज पडरौना कुशीनगर में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में जनपद कुशीनगर के समस्त माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 9 से 12 तक की छात्र/ छात्राएं भाग ले सकते हैं । प्रत्येक विद्यालय से अधिकतम 03 प्रतिभागी ही अनुमन्य होंगे। पुरस्कार की राशि में प्रथम पुरस्कार ₹5100, द्वितीय पुरस्कार ₹ 2100, तृतीय पुरस्कार ₹ 1100, व सांत्वना पुरस्कार दो छात्रों को ₹501 की प्रदान की जाएगी।

प्रतिभागी अपना आवेदन पत्र दिनांक 10 अक्टूबर 2022 के अपराह्न 5:00 बजे तक क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कुशीनगर के कार्यालय में सीधे प्रस्तुत कर सकते हैं । आवेदन की स्पष्ट स्कैन प्रति ईमेल आईडी r.a.u.o.kushinagar@gmail.com पर भेजकर पंजीकरण कराया जा सकता है। प्रत्येक प्रतिभागी को भाषण के लिए 03 मिनट का समय दिया जाएगा। प्रतियोगिता पूर्णतः निशुल्क है। तथा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…

नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking