News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Nov 17, 2023  |  5:35 PM

178 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक  WhatsApp
Responsive image
कुशीनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार  में जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति/जिला विद्यालय यान सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में सड़क-सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने विद्यालय यान सुरक्षा समिति की बैठक दौरान स्पष्ट रूप से निर्देशित किया कि किसी भी विद्यालय में अनफिट/मानक के विपरीत वाहन चलने पर एआरटीओ, ट्रैफिक पुलिस,व विद्यालय प्रबंधक की जिम्मेदारी होगी। उन्होंने एआरटीओ को निर्देशित किया कि सभी विद्यालयों में मानक के अनुरूप वाहन चल रहे हैं इस बात का प्रमाण 15-20 दिनों में उपलब्ध कराएं, इसके लिए अभियान चलाकर कार्यवाही सुनिश्चित करें, तथा मानक के अनुरूप नही पाए जाने वाले वाहनो का पंजीकरण निरस्त करते हुए डिस्पोजल भी कराएं। बैठक दौरान विभिन्न विद्यालयों के प्रबंधक/प्रिंसिपल द्वारा सुझाव भी लिए गए साथ ही सभी विद्यालयों में यातायात समिति का गठन कर  आवश्यक रूप से बैठक किये जाने का निर्देश दिए गए।
बैठक दौरान एआरटीओ मु0 अज़ीम ने कहा की विद्यालयों में चलने वाले वाहनों की गति अधिकतम 40 की0मी0 प्रति घण्टे का निर्धारण शासन द्वारा तय किया गया है, यदि किसी वाहन की गति अधिक है या चालक/परिचालक के सम्बन्ध में कोई शिकायत करनी हो तो इसके लिये शीघ्र कंट्रोल रूम के न0 से सभी को अवगत करा दिया जाएगा।
सड़क सुरक्षा समिति की बैठक दौरान एआरटीओ द्वारा जनपद में 31  ब्लैक स्पॉट चिन्हित किये जाने की जानकारी दी गई । उक्त के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया कि सभी ब्लैक स्पॉटों पर ज्वाइंट सर्वे कराते हुए क्या कार्यवाही की आवश्यकता है, और अभी तक क्या कार्यवाही हुई है। इसकी रिपोर्ट उपलब्ध कराएं।
बैठक दौरान प्रभारी अधिकारी यातायात द्वारा प्रवर्तन की कार्यवाही के सम्बन्ध में अवगत कराते हुए बताया गया कि विगत एक वर्ष में जनपद में कुल 662 घटनाएं हुईं, यातायात नियमों का उलनघन करने पर 7600 वाहनों का चालान किया गया, नो पार्किंग जोन अंतर्गत उलनघन किये जाने पर 5663 का चालान किया गया। इसके अलावे यातायात नियमों के पालन के सम्बन्ध में लगातार स्कूलों के वाहन चालकों को जागरूक किये जाने की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने जागरूकता के क्रम में बच्चों में वाद विवाद प्रतियोगिता/निबंध प्रतियोगिता आयोजित कराए जाने हेतु निर्देशित किया गया।
जिलाधिकारी ने गन्ना ढुलाई करने वाले वाहनों में रिफ्लेक्टर के साथ लाल कलर का कपड़ा अनिवार्य रूप से लगाए जाने हेतु जिला गन्ना अधिकारी को निर्देशित किया कि सभी मिलों से प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित कराएं, साथ ही गन्ना ढुलाई हेतु बड़ा ट्राला को पूर्ण रूप से बंद कराने सम्बन्धी आदेश पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित कराने का निर्देश जिला गन्ना अधिकारी को दिए।
बैठक दौरान, एआरटीओ मोo अज़ीम, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, डीआईओएस, प्रभारी अधिकारी यातायात सहित अन्य सभी सम्बंधित अधिकारी मौजूद रहे।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking