News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 29, 2022  |  4:15 PM

631 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुआ जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक WhatsApp

कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में जनपदीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में सड़क-सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी सम्बंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

आपके लिए और..- कुशीनगर पुलिस की तीसरी आंख बना ड्रोन, अब आसमान से...

जिलाधिकारी द्वारा जनपद के सभी 29 ब्लैक स्पॉट स्थानों, अंडर पास सहित अन्य सभी आवश्यक स्थानों पर बैनर/पोस्टर लगवाने के साथ ही मेजर लोकेशन की जानकारी भी ली गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए गए। जिलाधिकारी ने दुर्घटना बाहुल्य स्थानों के चिन्हांकन हेतु सभी थानों के माध्यम से रिपोर्ट मंगाए जाने का निर्देश ए आर टी ओ मोo अजीम को दिए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि बस चालकों/ एजेंसियों/व्यापार मंडल के साथ प्रत्येक माह अनिवार्य रूप से बैठक करें। परिवहन विभाग द्वारा चलाई जा रही सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के तहत किये जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए पोस्टर , बैनर, विद्यालयों में वाद विवाद प्रतियोगिता आदि का आयोजन कर जागरूक किये जाने का निर्देश सम्बंधित को दिए।

जिलाधिकारी ने ठंढ के मौसम में दुर्घटना को कम करने एवं कोहरे के दृष्टिगत अभी से तैयारियां शुरू करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी वाहनों खासकर गन्ना ढोने वाली ट्रॉलियों एवं ट्रकों में रिफ्लेक्टर अनिवार्य रूप से लगना सुनिश्चित किया जाए। दुर्घटना की संभावना वाले ब्लैक स्पॉट्स पर ब्लिंकर्स, संकेतक इत्यादि अनिवार्य रूप से लगाया जाए।

जिलाधिकारी ने नशे की हालत में वाहन चलाने वालों पर लगाम कसने का निर्देश दिया। इसके अलावे जिलाधिकारी ने वाहन पार्किंग हेतु अधिशासी अधिकारी पड़रौना को भूमि चिन्हित करने का निर्देश दिए। सड़क सुरक्षा पर जागरूकता अभियान के तहत रोड सेफ्टी आइकॉन्स को प्रोत्साहन देने के लिए अभियान चलाने का निर्देश भी दिया गया।

जिलाधिकारी रमेश रंजन ने बताया कि दुर्घटना में घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति(गुड सेमेरिटन) को सड़क सुरक्षा कोष से पांच हजार रुपये प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान है। यह राशि सड़क सुरक्षा कोष से आवंटित की जाती है। उन्होंने जनपद के गुड सेमेरिटनों को सम्मानित करने का निर्देश एआरटीओ को दिया।डीएम ने नागरिकों से सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को अस्पताल पहुंचाने की अपील की, जिससे उनकी जान बचाई जा सके। उन्होंने बताया कि राजमार्ग पर सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता के लिए नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया का हेल्पलाइन नंबर 1033 या 108 नंबर डायल कर मदद पहुंचाई जा सकती है। जिलाधिकारी ने बताया कि 1033 नंबर डायल करते ही हाईवे पर एंबुलेंस, क्रेन और वेहिकल तीनों पहुंचते हैं औरआवश्यकतानुसार घायल का सहयोग करते हैं। बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक उपमा पांडेय, एआरटीओ मोo अज़ीम, के साथ अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी, डीआईओएस, सहित अन्य सभी सम्बंधित अधिकारी मौजूद थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित कुशीनगर न केवल…

Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर
Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): ग्रामीण विकास योजनाओं (जैसे आवास, शौचालय, मनरेगा, पेंशन) या जमीन…

Gorakhpur & Kushinagar Roadways Bus Time Table 2026: गोरखपुर व कुशीनगर (पडरौना) से लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली व प्रयागराज जाने वाली UPSRTC बसों की पूरी समय-सारणी
Gorakhpur & Kushinagar Roadways Bus Time Table 2026: गोरखपुर व कुशीनगर (पडरौना) से लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली व प्रयागराज जाने वाली UPSRTC बसों की पूरी समय-सारणी

कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): पूर्वांचल के यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking