News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: जिला टास्क फोर्स की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 5, 2022  |  8:42 PM

571 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिला टास्क फोर्स की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न

कुशीनगर।राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत जिला टास्क फोर्स की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।बैठक की विषय वस्तु पल्स पोलियो अभियान तथा विशेष नियमित टीकाकरण अभियान 2022 थी।

इस संदर्भ में टीकाकरण के नोडल डॉक्टर संजय गुप्ता द्वारा बताया गया कि पल्स पोलियो अभियान के तहत जनपद में 0 से 05 वर्ष के 06 लाख बच्चों का लक्ष्य तय किया गया है। 18 सितंबर को विद्यालयों में बने बूथ पर पल्स पोलियो ड्राप पिलाया जाएगा, जबकि 19 से 23 सितंबर तक घर-घर जाकर पोलियो ड्राप पिलाया जाएगा।जानकारी देते हुए डॉ संजय गुप्ता ने बताया कि विशेष नियमित टीकाकरण अभियान 07 सितंबर से शुरू होगा। इस अभियान में वैसे बच्चे जिनका नियमित टीकाकरण के तहत अब तक कोई टीकाकरण नहीं हुआ है उन्हें लक्षित कर यह अभियान चलाया जाएगा। विदित हो कि जनपद कुशीनगर में 8000 बच्चे ऐसे हैं जिन्हें डेढ़ महीने पर लगने वाला पेंटावन का टीका अभी तक नहीं लग सका है। विशेष नियमित टीकाकरण अभियान के तहत प्रत्येक बुधवार और शनिवार को विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्र, विद्यालय, सीएचसी, पीएचसी, एएनएम सेंटर, स्वास्थ्य उपकेंद्र पर अभियान चलाया जाएगा।

बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए बताया कि ग्राम प्रधान, ग्राम सचिव, कोटेदार के माध्यम से टीकाकरण हेतु जागरूकता अभियान चलाया जाए । महिला स्वयं सहायता समूह के माध्यम से भी जागरूकता का प्रसार किया जाए। अधिकारी द्वारा क्षेत्रों का भर्मण किया जाए व लोगों को मोब्लाइज किया जाए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया, व जनपद स्तरीय अधिकारीगण तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारीगण मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking