कसया/कुशीनगर । कांग्रेस जिलाउपाध्यक्ष व संगठन प्रभारी कुशीनगर वाजिद अली ने रविवार को विभिन्न गावों का दौरा कर प्रियंका गाँधी द्वारा जारी घोषणा पत्र को जनता से मिलकर सुनाया और कांग्रेस की नीतियों को बताया l
2022विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत श्री अली ने विधानसभा क्षेत्र कुशीनगर के गांव परास खाड़ नयका छपरा, तीर्थराज चौराहा,नरकटिया बाजार, हेतिमपुर,आदि दर्जनों गावों का दौरा करते हुए प्रतिज्ञा पत्र पढ़कर लोगो को समझाते हुए कांग्रेस की नीतियों को बताया और कहा कि भाजपा सरकार पूजीपतियों की सरकार है जो उन्ही के लिये काम कर रही है तथा इस सरकार मे महंगाई आसमान छू रही है l अगर भाजपा सरकार गरीबो, मजलुमो की सरकार होती तो इतनी महंगाई नहीं बढाती, रोजगार बिल्कुल नहीं है l इस सरकार मे युवा पूरी तरह बेरोजगार है l आप लोग इस बार 2022मे कांग्रेस की सरकार बनाइये, कॉग्रेस सरकार मे महंगाई घटेगी और रोजगार का सृजन होगा l कांग्रेस सरकार मे बिना भेद भाव हर वर्ग का विकास होगा और रोजगार मिलेगा l
कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…
कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…
बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…
रामकोला, कुशीनगर । सहकारी गन्ना विकास समिति लि०- रामकोला पंजाब के परिसर में उत्तर…