News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: मण्डलीय खरीफ गोष्ठी 2021 वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा हुआ आयोजीत

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jun 7, 2021  |  5:29 PM

888 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मण्डलीय खरीफ गोष्ठी 2021 वीडियो कांफ्रेंसिंग द्वारा हुआ आयोजीत
  • अनुदान योजना के साथ गुणवत्तापूर्ण खेती के बारे में जानकारियां हुई साझा

कुशीनगर । खरीफ अभियान 2021 के अंतर्गत अधिक फसल उत्पादन हेतु कृषि उत्पादन आयुक्त उत्तर प्रदेश शासन के अध्यक्षता में मंडलीय खरीफ गोष्ठी 2021 के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग आयोजित की गई। इस संदर्भ में जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम, कृषि से जुड़े अधिकारी, व कृषक गण एनआईसी के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम के द्वारा उनसे जुड़े।
उक्त गोष्ठी में प्रदेश सरकार की अनुदान योजना की जानकारी के साथ साथ गुणवत्तापूर्ण खेती, बाजारोन्मुखी कृषि, जल संरक्षण , वैज्ञानिक तरीके से कृषि, पानी के साधन का समुचित इस्तेमाल, जैविक कृषि, पूर्वांचल के संदर्भ में केला, गन्ना, आम, धान इत्यादि से संबंधित सुझाव व निर्देश, मृदा स्वास्थ्य, जल प्रबंधन, एक जनपद एक उत्पाद कार्यक्रम, पूर्वांचल की कृषि में महिलाओं का योगदान, पराली प्रबंधन, कृषकों की आर्थिक स्थिति बढ़ाने का प्रयास, कृषक उत्पादन संगठन इत्यादि के संदर्भ में सुझाव तथा आवश्यक निर्देश दिए गए।
इस क्रम में सभी मंडल तथा जनपदों ने अपनी अपनी रणनीतियों की रिपोर्ट आयुक्त महोदय को दी। किसानों ने भी अपनी समस्याएं बताई,
जनपद कुशीनगर से डीएम एस0 राजलिंगम ने बताया कि रोटावेटर अनुदान को बढ़ाया जाए तो किसानों को फायदा होगा, सोलर पंप की संख्या बढ़ाने को कहा, कुछ खरीफ़ फसलों का जलभराव से नुकसान होने पर उसे बीमा के तहत लाए जाने की बात, हल्दी रोग के तहत पूरे गांव की जगह वैयक्तिक जमीन का प्रेडिक्शन करके बीमा, तालाब स्कीम के तहत कम से कम 3 मीटर की जगह 2 मीटर में ही पर्याप्त पानी आ जाता है तो उससे उत्पन्न सब्सिडी की समस्या, जनपद कुशीनगर में केले की खेती को देखते हुए बनाना कृषि कल्चर केंद्र की जरूरत, कृषि से जुड़े विभागों में मानव संसाधन की कमी इत्यादि मुद्दों की तरफ उन्होंने आयुक्त महोदय का ध्यान आकृष्ट कराया, इसके साथ-साथ उन्होंने आयुक्त महोदय को यह भी अवगत कराया कि खरीफ़ को लेकर मीटिंग हो गई है, एवं जनपद में खाद बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं, जनपद के किसानों की ओर से श्री महेंद्र मणि त्रिपाठी ने भी किसानों की समस्याओं से आयुक्त महोदय को अवगत कराया इस क्रम में टोकन की समस्या, सोयाबीन/ तिल/ सूर्यमुखी के बीजों की ब्लॉक में उपलब्धता सुनिश्चित करने, करण वंदना तथा करण श्रिया गेहूं के बीज अगले सत्र में उपलब्ध कराने, निशुल्क बोरिंग का लक्ष्य बढ़ाने, सरकारी नलकूपों की संख्या बढ़ाने, मंडी समिति के तहत के केला के प्रमुख उत्पादकों को लाइसेंस जैसे मुद्दे उन्होंने सामने रखे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी के साथ उप कृषि निदेशक अरुण कुमार चौधरी, जिला कृषि अधिकारी प्यारेलाल, गन्ना अधिकारी वेद प्रकाश सहित अन्य सभी संबंधित अधिकारीगण तथा कृषक गण भी मौजूद रहे ।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking