कुशीनगर।जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अनुरिता ने बताया कि समस्त दिव्यांग / कुष्ठ पेंशन के लाभार्थियों से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने अथवा कुष्ठावस्था पेंशनर अपना आधार दिनांक 15.10 2022 तक लिंक करा लें। जिन दिव्यांग तथा कुष्ठ पेंशन के लाभार्थियों द्वारा अपना आधार अपने पेंशन में लिंक नहीं कराया जाएगा उनकी पेंशन बंद कर दी जाएगी।दिव्यांगजन अधिकारी ने यह भी सूचित किया है कि जिन दिव्यांगजनों को प्रथम किस्त की धनराशि खाते में प्रेषित की गई है और उनके द्वारा आधार लिंक नहीं कराया जा रहा हैं तो उनकी भी पेंशन अब नहीं जाएगी। पेंशन में आधार लिंक कराने हेतु अपना आधार कार्ड, मोबाइल नम्बर तथा बैंक पासबुक की छाया प्रति जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय रविन्द्र नगर कुशीनगर में तत्काल जमा करायें जिससे के०वाई०सी० हो सके तथा दिव्यांग पेंशन से वंचित होने से बच सके।
कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पेट्रोल पंप के समीप बालू के…
खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…
खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…
मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…