News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: विकास खण्ड स्तर पर आयोजित होगा दिव्यांगजन सशक्तिकरण शिविर

Farendra Pandey

Reported By:

Sep 7, 2021  |  9:33 PM

654 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: विकास खण्ड स्तर पर आयोजित होगा दिव्यांगजन सशक्तिकरण शिविर WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर। मंगलवार को जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम ने दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की योजनाओं का लाभ दिव्यांग जनों को दिलाए जाने के उद्देश्य से जनपद में विकासखंड स्तर पर शिविर के आयोजन के संदर्भ में जानकारी दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे दिव्यांगजन जिन्हें विगत 3 वर्षो के अंदर कृत्रिम अंग सहायक उपकरण प्राप्त नहीं हुए हैं ,उन्हें चिन्हित किया जाएगा साथ ही शिविर में दिव्यांग जनों को यू0डी0आई0डी0 कार्ड, दिव्यांग पेंशन, दुकान निर्माण/ संचालन योजना, दिव्यांग शादी प्रोत्साहन योजना के आवेदन पत्र पूर्ण कराने तथा प्राप्त करने का कार्य भी किया जाएगा। शिविर आयोजन हेतु निम्नानुसार स्थल और तिथियों का निर्धारित हैं जहां 10:00 बजे से 4:00 बजे तक शिविर आयोजित किया जाएगा।
1.विशुनपुरा – 8 और 9 सितंबर 2021
2.पडरौना – 10 सितंबर तथा 13 सितंबर 2021
3. दुदही – 14 और 15 सितंबर 2021
4. सेवरही – 16 और 17 सितंबर 2021
5. तमकुही राज – 18 और 20 सितंबर 2021
6. फाजिलनगर -21 और 22 सितंबर 2021
7.कसया – 23 और 24 सितंबर 2021
8. हाटा- 25 सितंबर और 27 सितंबर 2021
9. सुकरौली -28 और 29 सितंबर 2021
10. मोतीचक -30 सितंबर 2021 और 1 अक्टूबर 2021
11. कप्तानगंज -4 अक्टूबर 2021 और 5 अक्टूबर 2021
12. रामकोला – 6 अक्टूबर 2021 और 7 अक्टूबर 2021
13.नेबुआ नौरंगिया – 8 अक्टूबर और 9 अक्टूबर 2021
14.खड्डा -11 अक्टूबर और 12 अक्टूबर 2021
जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांगजन को शिविर स्थल पर अपने साथ 03 फोटो,आधार कार्ड, दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र (ग्रामीण क्षेत्र हेतु 46080 एवं शहरी क्षेत्र हेतु 56460 आय प्रमाण पत्र मा0 सांसद, विधायक, नगर पालिका/ नगर पंचायत अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष, तहसीलदार खंड विकास अधिकारी अथवा ग्राम प्रधान का मान्य होगा) लाना अनिवार्य है। ऐसे दिव्यांगजन जिन्हें विगत 3 वर्षो के अंदर सहायक उपकरण प्राप्त हुआ है वह 3 वर्ष के अंदर सहायक उपकरण प्राप्त करने हेतु पात्र नहीं होंगे।

आपके लिए और..- एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश
एसडीएम ने बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं का पंजीकरण कराने के दिए निर्देश

विद्यालय में बच्चों से पूछे सामान्य ज्ञान के सवाल, मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता भी…

मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस
मोटरसाइकिल की ठोकर से वृद्ध की मौत, आवश्यक कार्यवाही में जुड़ी पुलिस

बोदरवार,कुशीनगर :- क्षेत्र के परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित तवक्कलपुर गांव के…

श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज
श्रीराम की झाकीं निकाल कर विशाल दंगल सहित दशहरा के मेले का हुआ आगाज

बोदरवार, कुशीनगर :- स्थानीय बाजार में विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी विजयादशमी…

विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर
विदेश भेजने के नाम पर ठगी का आरोप, पीड़ित ने दी तहरीर

हाटा, कुशीनगर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पिडरा घुरदास टोला निवासी असलम ने गांव…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking