News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: शादी विवाह पुरस्कार योजना हेतु दिव्यांगजन करें आवेदन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 11, 2023  |  6:50 PM

128 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: शादी विवाह पुरस्कार योजना हेतु दिव्यांगजन करें आवेदन WhatsApp
  • उक्त योजनान्तर्गत जनपद को मिला है 38 का लक्ष्य

कुशीनगर। मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी ने अवगत कराया है कि दिव्यांगजन शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना अन्तर्गत निदेशालय दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के स्तर से जनपद कुशीनगर हेतु 38 का लक्ष्य निर्धारित करते हुए प्रचार- प्रसार कराकर पात्र दिव्यांग दम्पत्तियों का दिव्यांग शादी प्रोत्साहन अनुदान योजनान्तर्गत आवेदन http://divyangjan.upsdc.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन कराकर माह जुलाई में 40 प्रतिशत माह अगस्त में 70 प्रतिशत तथा माह सितम्बर में 100 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्ति हेतु निर्देशित किया गया है।

आपके लिए और..- वायरल वीडियो पर कप्तानगंज पुलिस का एक्शन, महिला से मारपीट...

मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि दिव्यांगजन शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के अन्तर्गत दिव्यांग दम्पत्तियों को शादी करने पर युवक के दिव्यांग होने की दशा में ₹15000/- युवती के दिव्यांग होने की दशा में ₹ 20000/- एवं युवक एवं युवती दोनों के दिव्यांग होने पर ₹ 35000/-पुरस्कार अनुदान प्रदान किया जाता है। अभिलेखों के साथ http://divyangjan.upsdc.gov.in ऑनलाइन किया जाएगा। यह पुरस्कार विगत वर्ष सम्पन्न हुई शादी तथा वर्तमान वित्तीय वर्ष में सम्पन्न हुई शादी को देय है। (01.04.2022 से 31.03.2023 के मध्य शादी सम्पन्न हुई हो) उन्होंने पात्रता के सम्बन्ध में बताया कि आवेदक का दिव्यांगता प्रदर्शित संयुक्त नवीनतम् दो फोटो। दम्पत्ति का आयु प्रमाण पत्र जिसमें जन्मतिथि का अंकन हो । सक्षम स्तर से निर्गत दिव्यांगता प्रमाण पत्र ।

विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र (निबन्धन कार्यालय द्वारा निर्गत आवश्यक नहीं है) विवाह पंजीकरण प्रमाण पत्र न होने की दशा में शादी का कार्ड एवं विवाह अनुबन्ध पत्र ₹100 / के स्टाम्प पेपर पर । दम्पत्ति का अधिवास प्रमाण पत्र। दम्पत्ति का आधार कार्ड ।दम्पत्ति की आय एवं जाति प्रमाण पत्र । राष्ट्रीयकृत बैंक में संचालित संयुक्त खाता के पासबुक की छाया प्रति। उन्होंने बताया कि उपरोक्त योजना के अन्तर्गत जनपद में 38 दम्पत्तियों का लक्ष्य प्राप्त है,परन्तु अभी तक मात्र 03 दम्पत्तियों का ही ऑनलाइन आवेदन हुआ है। इस योजना की समीक्षा शासन में उच्च स्तर पर की जा रही है।

उन्होंने बताया कि उपरोक्त योजना के पात्र अवशेष दिव्यांगजन जिनका विवाह 01 अप्रैल,2022 से 31 मार्च, 2023 के मध्य हुआ हो,के आवेदन पत्र समस्त औपचारिकता पूर्ण कराकर 15 दिवस के अन्दर जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी,कुशीनगर को आनलाइन प्रेषित करें।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एससी-एसटी प्रमाणपत्र जारी करने से पहले पैतृक पेशे व स्थानीय जांच की मांग
एससी-एसटी प्रमाणपत्र जारी करने से पहले पैतृक पेशे व स्थानीय जांच की मांग

खड्डा, कुशीनगर। तहसील क्षेत्र में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के प्रमाण-पत्र जारी करने…

वायरल वीडियो पर कप्तानगंज पुलिस का एक्शन, महिला से मारपीट के आरोपी को भेजा जेल
वायरल वीडियो पर कप्तानगंज पुलिस का एक्शन, महिला से मारपीट के आरोपी को भेजा जेल

कुशीनगर। सोशल मीडिया पर महिला के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट का वीडियो वायरल होते…

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित दुर्गेश राजभर गिरफ्तार
नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित दुर्गेश राजभर गिरफ्तार

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कप्तानगंज पुलिस…

हाटा कोतवाली में दुर्गा पूजा समितियों की बैठक, गाइडलाइन का पालन करने की अपील
हाटा कोतवाली में दुर्गा पूजा समितियों की बैठक, गाइडलाइन का पालन करने की अपील

हाटा, कुशीनगर। आगामी दुर्गा पूजा को सकुशल संपन्न कराने को लेकर सोमवार को कोतवाली…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking