News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: डीएम और सीडीओ ने किया ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन के प्रोजेक्ट का निरीक्षण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 1, 2022  |  6:48 PM

569 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: डीएम और सीडीओ ने किया ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन के प्रोजेक्ट का निरीक्षण

कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन व मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी द्वारा आज जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों में जल जीवन मिशन के प्रोजेक्ट का मौके पर जाकर निरीक्षण किया गया। इस क्रम में ग्राम पंचायत पिपरासी, पिपरा सुजान व खनवार बकलोलही तथा बरवां कला में जिलाधिकारी महोदय द्वारा जल जीवन मिशन के प्रोजेक्ट का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान पाइप लाइन से संबंधित सभी जानकारियां संबंधित कंपनी एनसीसी के प्रोजेक्ट मैनेजर देवेंद्र उपाध्याय द्वारा दिया गया ।

जिलाधिकारी ने इस क्रम में पाइप लाइन का ग्रामीण क्षेत्रों में मौके पर जाकर निरीक्षण भी किया तथा ग्राम प्रधान व ग्रामीणों से पेयजल आपूर्ति व लीकेज की समस्या के संदर्भ में भी जाना। जिलाधिकारी ने पेय जल प्रोजेक्ट में लगी कंपनी एन सी सी के उपस्थित प्रतिनिधि को उक्त समस्या के निस्तारण हेतु निर्देशित किया।

जिलाधिकारी ने आबादी के सापेक्ष पेयजल की आपूर्ति के बारे में पूछताछ की तथा कार्य की धीमी प्रगति व जगह-जगह लीकेज की समस्या व ग्राम प्रधानों से मिली अन्य शिकायतों के आधार पर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्य को त्वरित गति से पूर्ण कराए जाने व गुणवत्ता युक्त कार्य किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने खनवार कला में पाइप लाइन की गहराई की भी माप करवाई तथा इस संदर्भ में मानक का निरीक्षण किया।जिलाधिकारी ने कहा कि जल जीवन मिशन के हर साइट पर साइट स्थल का नाम, इंजीनियर का नाम व मोबाइल नंबर अवश्य अंकित हो। पाइप लाइन के संदर्भ में जगह जगह पाइप बिछाने के बाद खाली पड़े गड्ढे को जल्द से जल्द भर दिए जाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी जल निगम अनुराग गौतम व जल निगम के अन्य अधिकारी गण तथा कंपनी एन सी सी के कर्मचारियों की मौजूदगी रही।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking