News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: डीएम व विधायक ने किया बुद्धा घाट हिरण्यावती नदी का निरिक्षण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 30, 2023  |  8:27 PM

147 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: डीएम व विधायक ने किया बुद्धा घाट हिरण्यावती नदी का निरिक्षण
  • निरिक्षण के दौरान पार्क में स्थित शौचालय की गन्दगी को देख ईओ को लगायी फटकार
  • रविवार को 14 ब्लॉक 03 निकाय के सफाई कर्मी व समाजिक संगठन  के लोग संयुक्त रूप से करेंगे   हिरण्यावती नदी के साफ – सफाई में श्रमदान

कसया/कुशीनगर । जिलाधिकारी कुशीनगर उमेश मिश्रा, सीडीओ गुंजन द्विवेदी व विधायक पीएन पाठक ने शनिवार को हिरण्यवती नदी व बुद्धा घाट स्थित पार्को का निरिक्षण किया l  जिलाधिकारी ने हिरण्यावती नदी, बुद्धा घाट, बुद्धा पार्क, बुद्ध उपवन,आनंद उपवन सहित वहाँ स्थित  शौचालय, धर्मशाला, आदि का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

 विदित हो कि  26सितंबर से 2अक्टूबर  महाँत्मा  गांधी जयंती तक पूरे देश में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इसी  क्रम में 01अक्टूबर को श्रमदान क़र हिरण्यावती नदी की साफ – सफाई कराया जायेगा, जिसमे जनपद  के 14 ब्लॉक, 03 निकाय के सफाई कर्मी शामिल होगे, साथ ही  हर एक ब्लॉक को 25 -25 मीटर तक की  सफाई करने की जिम्मेदारी सौंपी गयी है, जो अपना -अपना बैनर लगाकर करेंगे । इसके साथ ही समाजिक संगठन  रोटरी क्लब, व्यापार मंडल एवं  निरंकारी मिशन आदि संस्थाओं के लोग भी भाग लेगे और श्रमदान करेंगे l जिलाधिकारी  ने बताया कि यह कार्य सरकारी खर्चे नहीं किया जाएगा, श्रमदान व समाजिक संगठनों के माध्यम से किया जाएगा l 

 निरिक्षण के  दौरान वार्ड नंबर 20  शहीद भगत सिंह नगर सभासद प्रभुनाथ सिंह ने रामा भार स्थान को  पहचान देने वाले खड़ेसरी बाबा के समाधि स्थल की  सुंदरीकरण की मांग की, जिस पर जिलाधिकारी  ने सुंदरीकरण कराने  का आश्वासन दिया। इसी  दौरान जिलाधिकारी ने पार्क में स्थित शौचालय की गंदगी  को देखकर नगरपालिका परिषद कुशीनगर के अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार को फटकार लगायी तथा व्यवस्था को जल्द से जल्द दुरुस्त  कराने का निर्देश दिया। निरिक्षण के क्रम में बौद्ध स्थली स्थित आनंद उपवन के सामने सड़क के किनारे व्यवसायिक दुकानों के निर्माण की बात कहीं, जिससे की बौद्ध स्थली की सुंदरता बढ़े l 

इस दौरान अपर जिलाधिकारी वैभव मिश्र, तहसीलदार नरेंद्र राम, नायब तहसीलदार शैलेश सिंह, नगर पालिका परिषद कुशीनगर अध्यक्ष  प्रतिनिधि राकेश कुमार जायसवाल, सभासद विजेंद्र प्रताप सिंह, राजेश मद्धेशिया, सभासद प्रतिनिधि अजेंद्र सिंह, गिरिजेश सिंह,लेखापाल निलेश रंजन राव, नगरपालिका कर्मी श्रवण तिवारी, उग्रसेन प्रसाद, अशोक सिंह, संजय भारती, भीम वली सिंह आदि सहित सम्बंधित विभागों के अधिकारी व समाजिक लोग उपस्थित रहें ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश
सीएचसी प्रभारी कप्तानगंज ने न्यू पीएससी बोदरवार का लिया जायजा, संबंधित को दिया दिशा निर्देश

बोदरवार, कुशीनगर :- नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले सहित…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में इंडियन…

बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन
बेसिक रॉक क्लाइम्बिंग कोर्स में कुशीनगर के दो युवाओं का चयन

हाटा, कुशीनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय और मेरा युवा भारत के तत्वावधान में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking