News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: डीएम व एसपी ने किया मूर्ति विसर्जन के लिए घाट का निरीक्षण

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 25, 2023  |  5:30 PM

214 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: डीएम व एसपी ने किया मूर्ति विसर्जन के लिए घाट का निरीक्षण WhatsApp
Responsive image

सुरेंद्र नाथ द्विवेदी/राज पाठक

कुशीनगर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा एवं पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बुधवार को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल तमकुहीराज के अहिरौलीदान ए पी बांध के किनारे नारायणी नदी पर मूर्ति विसर्जन को लेकर नदी घाट का निरीक्षण किया।

आपके लिए और..- प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की...

इस दौरान जिलाधिकारी ने पिछले वर्ष हुए विसर्जन कार्यक्रम के सम्बन्ध में जानकारी लेते हुए कहा कि प्रतिमा विसर्जन सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। वाहनों को सुरक्षित दूरी पर रोका जाएगा। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर शान्ति व्यवस्था प्रभावित न हो इसके लिए विशेष रुप से ध्यान दिया जाय, प्रतिमा विसर्जन स्थलों पर पेयजल, प्रकाश विद्युत की निर्बाध आपूर्ति, साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया। उन्होंने कहा कि किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए प्रमुख विसर्जन स्थलों पर पुलिस व मजिस्ट्रेट की टीम भी तैनात रहेगी। प्रतिमा विसर्जन में आने वाले लोगो से सद्भाव व शांति/कानून व्यवस्था बनाये रखने में सभी से सहयोग की अपेक्षा की गयी।

पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने प्रतिमा विसर्जन को शांतिपूर्ण एवं सुविधाजनक ढंग से संपादित करने के संबन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मूर्ति विसर्जन स्थल पर शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ रखने के उद्देश्य से पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती की गई है। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक रीतेश कुमार सिंह एसडीएम तमकुहीराज,तहसीलदार, सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking