कुशीनगर । जिलाधिकारी कुशीनगर व पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल ने जनपदवासियों को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख व समृद्धि की कामना की है।
जिलाधिकारी कुशीनगर ने जनपद के सभी नागरिकों से अपील की है कि आप सभी लोग होली का पर्व सौहार्द व शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। होली यानी रंगो का त्यौहार खुशियों का त्यौहार है। इसे सभी को मिलजुल कर सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाना चाहिये। कोई व्यक्ति व वर्ग ऐसा कार्य न करें, जिससे किसी की धार्मिक भावना को आघात पहंुचे और कानून एवं शांति व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न हो।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल ने होली त्यौहार पर जिले के सभी नागरिकों को हर्ष, उल्लास और रंगों के पावन पर्व होली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि होली पर्व का महत्व इसी बात में निहित है कि इस दिन सभी वर्गों के लोग आपसी भेदभाव भुलाकर उल्लास के रंग में रंग जाते हैं। पुलिस अधीक्षक ने आगे कहा कि होली पर शांति व्यवस्था बनाएं रखने हेतु सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये हैं तथा असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। यदि कोई व्यक्ति या वर्ग शांति व्यवस्था बनाये रखने में व्यवधान उत्पन्न करने का प्रयास करेगा, तो उसके साथ सख्ती से निपटा जायेगा।
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…