News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: डीएम ने किया जल जीवन मिशन की परियोजनाओं का औचक निरीक्षण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 5, 2022  |  7:56 PM

419 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: डीएम ने किया जल जीवन मिशन की परियोजनाओं का औचक निरीक्षण

कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम द्वारा आज जनपद में जल जीवन मिशन की परियोजनाओं का औचक निरीक्षण किया गया। इस क्रम में उन्होंने सहजवलिया में बने जल जीवन निगम के स्टोर का निरीक्षण किया , पिपरासी में निर्माणाधीन प्लांट और पिपरासी ग्राम में ग्रामीण के घर जाकर नल का निरीक्षण किया।

आज की हॉट खबर- नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी...

जिलाधिकारी महोदय ने पिपरासी प्लांट पर मोटर, सोलर पैनल का निरीक्षण किया तथा इस क्रम में पिपरासी गांव में ग्रामीण के घर जाकर पाइप और नल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में यह पाया गया की पाइप और नल लगे था, किंतु पानी नहीं आ रहा था। डीएम ने इस पर कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए सीनियर प्रोजेक्ट मैनेजर देवेंद्र उपाध्याय को चेतावनी दी कि गलत डाटा देकर गुमराह ना किया जाए। जलापूर्ति के संबंध में सही डाटा नहीं देने पर संबंधित के खिलाफ एफ आई आर की कार्यवाही तक की जाएगी। उन्होंने उपस्थित जल जीवन मिशन के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए बताया कि पानी की आपूर्ति समय से हो जानी चाहिए नहीं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस अवसर पर जिला प्रोजेक्ट मैनेजर मनीष तिवारी, सीनियर अभियंता जल जीवन मिशन प्रभाकर राव, अवर अभियंता सुमित, सहायक अभियंता अतुल गुप्ता आदि मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग
नवनिर्मित एएनएम सेंटर में बिजली सप्लाई बहाल कराने की उठी मांग

लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…

कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी
कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष, इंसानियत को मिली सलामी

कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…

पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
पडरौना : पंजाब से बिहार तक शराब तस्करी का नेटवर्क टूटा, राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…

“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking