कुशीनगर। जिलाधिकारी रमेश रंजन की अध्यक्षता में जनपद कुशीनगर में संचालित/ क्रियान्वित पर्यटन विकास योजनाओं की प्रगति समीक्षा बैठक जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में संपन्न हुई। समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनपद कुशीनगर में विश्व बैंक सहायतित उत्तर प्रदेश प्रो- पुअर पर्यटन विकास परियोजना की कार्य प्रगति के संदर्भ में चर्चा हुई।
इस क्रम में पथिक निवास, टूरिस्ट इनफॉरमेशन ऑफिस, विपश्यना केंद्र, फूड प्लाजा, कुकुत्था रिवरफ्रंट आदि के विकास कार्यों के संदर्भ में समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने पर्यटन विकास हेतु उक्त स्थलों के संदर्भ में उनके पुनर्नवीनीकरण, सौंदर्यीकरण, भगवान बुद्ध की थीम पर पेंटिंग आदि के संदर्भ में आवश्यक निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने पर्यटन स्थलों पर निर्माण कार्यों के गुणवत्तापूर्ण व तीव्रता से किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन के दृष्टिगत इन स्थलों की महत्ता को देखते हुए मानव संसाधन बढ़ाकर कार्य में तीव्रता लाई जाए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी रविंद्र कुमार, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) उपमा पांडेय, पर्यटन सूचना अधिकारी आदि मौजूद रहे
मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…
खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…
हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…
मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…