News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में चैंपियन बालिका को डीएम ने किया सम्मानित

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Feb 19, 2024  |  3:38 PM

58 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता में चैंपियन बालिका को डीएम ने किया सम्मानित

कुशीनगर। 34 वे राज्य स्तरीय बेसिक बाल क्रीडा प्रतियोगिता एवं शैक्षिक समारोह वर्ष 2023 _24 का आयोजन स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, साई कानपुर रोड लखनऊ में दिनांक 15 फरवरी से 17 फरवरी 2024 तक संपन्न हुआ। जिसमें गोरखपुर मंडल 184 अंक पाकर ओवरऑल स्टेट चैंपियनशिप बना। गोरखपुर मंडल के चार जिलों में कुशीनगर जनपद 76 अंक प्राप्त कर अव्वल रहा ।

आज की हॉट खबर- शार्ट सर्किट से आठ एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख,

आज जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के द्वारा ओवरऑल चैंपियन प्राथमिक स्तर बालिका अस्मिता चौहान ,50 मीटर ,100 मीटर एवं 400 मीटर दौड़ में क०विद्यालय बबुइया हरपुर विशुनपुरा के बालिका ने पूरे प्रदेश में अव्वल स्थान प्राप्त किया, जिसका जिलाधिकारी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम जियावन मौर्य द्वारा सम्मानित किया गया। साथ में विजय कुमार राय प्रधानाचार्य राजकीय विद्यालय मनीकौरा , विशुनपुरा खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह, सत्येंद्र पांडे, आशीष मिश्रा ,मुकेश नारायण मिश्रा के द्वारा आशिर्वाद प्राप्त हुआ। प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में श्रीमती अंकिता सिंह खेल नोडल कुशीनगर एवं अनिल कुमार मिश्रा जिला व्यायाम शिक्षक कुशीनगर, जिला व्यायाम शिक्षिका रेनू बाला सिंह के नेतृत्व में जनपद कुशीनगर ने मंडल में प्रथम स्थान प्राप्त कर जनपद कुशीनगर का मान सम्मान बढ़ाया। साथ में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में टीम कोच एवं टीम प्रभारी क्षेत्रीय व्यायाम शिक्षक मदन प्रसाद यादव शंकर दयाल पाठक, शाहिद अनवर, वरुण प्रताप सिंह, राजेश यादव, प्रमोद जायसवाल, भास्कर प्रताप नारायण सिंह, संगीता राय, सबा परवीन, शालिनी जायसवाल, पवन कुमार, दीपक कुमार, धर्मेंद्र कुमार एवं समस्त कार्यालय स्टाफ ने प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों एवं साथ में गए टीम कोच, मैनेजर को बधाइयां दी।

संबंधित खबरें
संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया रामचन्द्र विद्यार्थी का जन्मदिन
संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया रामचन्द्र विद्यार्थी का जन्मदिन

विधायक विवेकानंद पाण्डेय को जिलाध्यक्ष सुनील प्रजापति ने किया सम्मानित  खड्डा/कुशीनगर। अखिल भारतीय प्रजापति…

साध्वी स्मिता दीदी ने शबरी भक्ति से लेकर रावण वध तक के प्रसंगों से दिया सत्य, सेवा और धर्म का संदेश
साध्वी स्मिता दीदी ने शबरी भक्ति से लेकर रावण वध तक के प्रसंगों से दिया सत्य, सेवा और धर्म का संदेश

तमकुहीराज, कुशीनगर। तमकुहीराज के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में श्रीहनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर…

लिटिल स्माईल किड्स स्कूल का हुआ उद्घाटन, खंड शिक्षा अधिकारी ने दी शुभकामनाएं
लिटिल स्माईल किड्स स्कूल का हुआ उद्घाटन, खंड शिक्षा अधिकारी ने दी शुभकामनाएं

बोदरवार, कुशीनगर :- शैक्षिक क्रांति को लेकर ग्रीन लैंड पब्लिक स्कूल भिस्वा – मंसूरगंज…

प्रधानाचार्य का बिदाई समारोह सम्पन्न
प्रधानाचार्य का बिदाई समारोह सम्पन्न

हाटा कुशीनगर । मोतीचक विकास खंड के सिकटा में स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking