News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: डीएम ने किया राजस्व अभिलेखागार व कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 30, 2022  |  4:10 PM

575 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: डीएम ने किया राजस्व अभिलेखागार व कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण WhatsApp
  • डीएम ने निरिक्षण के क्रम में अधिवक्ता संघ अध्यक्ष से मिलकर उनकी समस्याओ जानी l

कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम द्वारा राजस्व अभिलेखागार कलेक्ट्रेट परिसर का निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष से भी मिले एवं उनसे अधिवक्ताओं के संदर्भ में समस्याएं जानी गयी।राजस्व अभिलेखागार से नकल, प्रतिलिपि, मुआयना के संदर्भ में प्रक्रिया को सुलभ बनाने हेतु जिलाधिकारी ने निर्देशित किया।

आपके लिए और..- कुशीनगर पुलिस की तीसरी आंख बना ड्रोन, अब आसमान से...

इसी क्रम में उन्होंने कहा कि आवेदन की प्रक्रिया को सुलभ और शीघ्र निस्तारित करने की व्यवस्था की जा रही है। अभिलेखागार से प्रतिलिपि प्राप्त करने हेतु आवेदन प्राप्ति हेतु डिस्प्ले बोर्ड की व्यवस्था, टोकन व्यवस्था, अतिरिक्त फोटोकॉपी मशीन, जेनेरेटर, व मानव संसाधन को बढ़ाए जाने हेतु डीएम ने प्रभारी कलेक्ट्रेट/उप जिलाधिकारी कल्पना जायसवाल को निर्देशित किया।डीएम ने कहा कि आवेदन करने व प्रतिलिपि तथा मुआयना प्राप्त करने की अवधि सुबह 11:00 से सायं 4:00 बजे तक होगी।हर आवेदन हेतु रसीद प्राप्ति, अभिलेखागार में जेनरेटर, सीसीटीवी, फोटो कॉपी और डिस्प्ले बोर्ड की व्यवस्था हेतु डी एम ने प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट को निर्देशित किया। उन्होनें कहा कि रसीद पर तिथि समय और क्रमांक भी अंकित हो। प्रशासनिक अधिकारी कलेक्ट्रेट को निर्देशित करते हुए डी एम ने बताया कि एक सप्ताह से ज्यादा का बैकलॉग नहीं होना चाहिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि कि हर टेबल का सीसीटीवी द्वारा निरीक्षण किया जाएगा तथा प्रभारी कलेक्ट्रेट उप जिलाधिकारी कल्पना जायसवाल को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि जो भी संसाधन इस संदर्भ में चाहिए वह संसाधन मुहैया करवाए जाएंगे।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी उपमा पांडेय, प्रशासनिक अधिकारी अशोक श्रीवास्तव, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कैलाश पांडेय आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट
Kushinagar District Profile: कुशीनगर जिले का इतिहास, सभी 6 तहसीलें, 14 ब्लॉक, 7 विधानसभा सीटें और पिन कोड की पूरी लिस्ट

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल क्षेत्र में स्थित कुशीनगर न केवल…

Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर
Kushinagar BDO & Tehsildar CUG Number List: कुशीनगर के सभी 14 ब्लॉकों के BDO और तहसीलदारों के मोबाइल नंबर

कुशीनगर (न्यूज अड्डा डेस्क): ग्रामीण विकास योजनाओं (जैसे आवास, शौचालय, मनरेगा, पेंशन) या जमीन…

Gorakhpur & Kushinagar Roadways Bus Time Table 2026: गोरखपुर व कुशीनगर (पडरौना) से लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली व प्रयागराज जाने वाली UPSRTC बसों की पूरी समय-सारणी
Gorakhpur & Kushinagar Roadways Bus Time Table 2026: गोरखपुर व कुशीनगर (पडरौना) से लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली व प्रयागराज जाने वाली UPSRTC बसों की पूरी समय-सारणी

कुशीनगर / गोरखपुर (न्यूज अड्डा डेस्क): पूर्वांचल के यात्रियों के लिए उत्तर प्रदेश राज्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking